भारतीय अभिनेत्री Rashmika Mandanna ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। वह Crunchyroll Anime Awards 2026 में शामिल हुईं, जहां उन्होंने हॉलीवुड अभिनेता Winston Duke के साथ मिलकर Best Animation of the Year अवॉर्ड प्रेजेंट किया। यह लगातार दूसरा साल था जब रश्मिका ने इस प्रतिष्ठित समारोह में अवॉर्ड प्रस्तुत किया।

टोक्यो में आयोजित इस इवेंट में रश्मिका डिजाइनर Prabal Gurung के ब्लैक सीक्विन गाउन में नजर आईं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुईं और फैंस ने उनके ग्लैमरस लुक की जमकर तारीफ की।

इवेंट के बाद Winston Duke ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए रश्मिका की तारीफ की। उन्होंने लिखा कि जापान की उनकी यह पहली यात्रा बेहद खास रही और उन्होंने वहां की संस्कृति तथा लोगों के बीच शानदार समय बिताया। अपनी पोस्ट में उन्होंने रश्मिका को “incomparable” यानी बेमिसाल बताया।
विंस्टन ड्यूक ने लिखा कि Anime Awards में शामिल होना उनके लिए यादगार अनुभव रहा और रश्मिका के साथ यह मंच साझा करना बेहद खास था। उनकी इस तारीफ के बाद सोशल मीडिया पर फैंस भी रश्मिका के लिए गर्व और खुशी जाहिर कर रहे हैं।




