गोवा कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए All India Congress Committee (AICC) ने नई नेतृत्व टीम की घोषणा की है। AICC महासचिव K. C. Venugopal द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार वरिष्ठ कांग्रेस नेता Girish Chodankar को तत्काल प्रभाव से गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (GPCC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

GPCC के लिए तीन वर्किंग प्रेसिडेंट भी नियुक्त किए गए हैं, जिनमें M. K. Shaikh, Altone D’Costa और Carlos Alvares Ferreira शामिल हैं। वहीं Datta D. Naik को पार्टी का कोषाध्यक्ष (Treasurer) बनाया गया है।
कांग्रेस नेतृत्व ने निवर्तमान GPCC अध्यक्ष Amit Patkar के संगठन के प्रति योगदान और सेवाओं की भी सराहना की है।
इसके अलावा, पार्टी ने गोवा कांग्रेस की विभिन्न समितियों के लिए भी नियुक्तियों को मंजूरी दी है। कैंपेन कमेटी की जिम्मेदारी Yuri Alemao को सौंपी गई है, जबकि मेनिफेस्टो कमेटी के चेयरपर्सन Viriato Fernandes बनाए गए हैं। को-ऑर्डिनेशन कमेटी की कमान Francisco Sardinha के हाथों में होगी और Sunil Kawthankar को इसका सह-अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
यह फेरबदल ऐसे समय में किया गया है जब कांग्रेस आगामी राजनीतिक चुनौतियों और चुनावी तैयारियों को ध्यान में रखते हुए गोवा में अपने संगठन को मजबूत करने की कोशिश कर रही है।




