यमुना में कचरा फेंकने पर इन्फ्लुएंसर ने दिल्ली के एक व्यक्ति को टोका; मिलीं धमकी

0
22

दिल्ली में यमुना नदी को प्रदूषित करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स कथित तौर पर फ्लाईओवर से यमुना में कचरा फेंकता दिखाई दे रहा है। जब कंटेंट क्रिएटर ने उसे ऐसा करने से रोका और नदी को साफ रखने की अपील की, तो शख्स बहस करने लगा। उसने कमल को जूते से मारने की धमकी दी और गाली-गलौज भी की।

दिल्ली के एक कंटेंट क्रिएटर ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों के खिलाफ वो वीडियो बनाते रहते हैं। वायरल वीडियो में जब एक व्यक्ति को यमुना में कुछ फेंकते हुए देखते हैं। इसके बाद वो उससे सवाल करते हैं कि वो नदी में कचरा क्यों डाल रहा है। हालांकि उसे समझाने के बाद भी वो अादमी अफनी ग़लती मानने के बजाए उससे बहस करने लगता है। बहस के दौरान वो आदमी कंटेंट क्रिएटर को जूते से मारने की भी धमकी देता दिखाई दे रही हैा

वीडियो के साथ दावा किया कि जब उन्होंने व्यक्ति को कचरा फेंकने से रोकने की कोशिश की, तो उसने गाली-गलौज की और बेसबॉल बैट निकालकर उन्हें धमकाया।

कंटेंट क्रिएटर ने पूछा कि क्या नदी और पर्यावरण की रक्षा के लिए आवाज उठाना अब अपराध हो गया है? उन्होंने साफ किया कि वीडियो साझा करने का मकसद किसी से झगड़ा करना नहीं, बल्कि लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इस व्यवहार की आलोचना की।

प्रदूषण से पहले ही जूझ रही है यमुना

ये घटना ऐसे समय सामने आई है, जब दिल्ली में यमुना का प्रदूषण लगातार चिंता का विषय बना हुआ है। नदी में गंदे नालों का पानी और फ़ेक्टरियों से निकने वाली पानी भी यमुना की गुणवत्ता को प्रभावित कर रहा है।

दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) की अगस्त 2026 की जांच रिपोर्ट के मुताबिक, यमुना में वजीराबाद के बाद पानी की गुणवत्ता कई जगह खराब दर्ज की गई। ISBT ब्रिज पर फीकल कोलीफॉर्म का स्तर 35,000 MPN/100 ml और असगरपुर में 36,000 MPN/100 ml पाया गया, जबकि नहाने योग्य पानी के लिए अधिकतम अनुमेय सीमा 2,500 MPN/100 ml है।

नवंबर की शुरुआत में कालिंदी कुंज के पास यमुना में जहरीले झाग की मोटी परत भी दिखाई दी थी। विशेषज्ञों के मुताबिक, डिटर्जेंट और अनुपचारित सीवेज में मौजूद प्रदूषक पानी में झाग बनने की वजह हैं। बैराज से पानी गिरने पर पैदा होने वाली हलचल इस झाग को और बढ़ा देती है।

यमुना की सफाई के लिए सरकारी स्तर पर योजनाएं और अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन नदी में कचरा डालने और गंदगी फैलाने जैसी गतिविधियां इन प्रयासों को चुनौती देती हैं। हाल ही में केंद्र ने दिल्ली में दो नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए करीब 874.49 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनकी संयुक्त क्षमता 250 मिलियन लीटर प्रतिदिन होगी।

नोट: वायरल वीडियो और कंटेंट क्रिएटर के दावों के आधार पर घटना का विवरण दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here