जुड़वा बेटों के साथ पहली बार दिखीं Divyanka Tripathi, अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद परिवार संग खास पल

0
23

टीवी अभिनेत्री Divyanka Tripathi को लेकर सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में जुड़वा बेटों के जन्म के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई और उन्होंने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपने बच्चों के साथ नजर आईं।

मुंबई में अपने घर के बाहर दिव्यांका अपने पति Vivek Dahiya और जुड़वा बेटों के साथ स्पॉट हुईं। कपल अपने नन्हे बच्चों को गोद में लिए नजर आया। खास बात यह रही कि उनके घर पहुंचने के लिए इस्तेमाल की गई कार को बच्चों के स्वागत के लिए विशेष रूप से सजाया गया था, जिसने सभी का ध्यान खींचा।

घर पहुंचने पर परिवार के सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दिव्यांका की मां भी इस मौके पर मौजूद थीं और उन्होंने पारंपरिक रस्में निभाईं। इस दौरान दिव्यांका और विवेक ने मुस्कुराते हुए फोटोग्राफर्स के लिए पोज दिए और अपने खुशी भरे पलों को कैमरे में कैद कराया।

पपराजी से बातचीत के दौरान Vivek Dahiya ने मजाकिया अंदाज में माहौल हल्का कर दिया। उन्होंने हंसते हुए कहा, “वो ना हॉस्पिटल में एक ऑफर चल रहा था – एक पे एक फ्री,” जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग और फोटोग्राफर्स जोर से हंस पड़े।

कपल की यह झलक सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है और फैंस उन्हें नई जिंदगी की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here