इटली में बुर्का और नकाब पर लगेगा बैन? मेलोनी कैबिनेट में आ रहे प्रस्ताव में और कौन से नियम।

0
32

जल्द ही इटली के स्कूलों में बुर्का और नकाब पर बैन लगेगा। इसके संकेत इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने दिए है, जी हां मेलोनी ने स्कूलों में बुर्का और नकाब पर रोक लगाने का ऐलान किया है। उन्होंने रविवार को कहा कि कैबिनेट जल्द इस पर फैसला लेगी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि स्कूलों में विदेशी छात्रों की संख्या भी सीमित रखी जाएगी। मेलोनी ने यह ऐलान राजधानी रोम में अपनी पार्टी ब्रदर्स ऑफ इटली के युवा संगठन के राष्ट्रीय महोत्सव में किया। प्रस्तावित नियमों के तहत विदेशी छात्रों के उन पेरेंट्स को इटैलियन भाषा सीखनी होगी, जिनके बच्चों को स्कूल में घुलने-मिलने में दिक्कत है।

कैबिनेट में प्रस्ताव पास होने के बाद कानून बनने के लिए संसद से 60 दिनों के भीतर पास कराना होगा। अभी फ्रांस और चीन समेत दुनिया के 24 देशों में बुर्का और नकाब पर बैन है। बता दें यूरोपियन कोर्ट ऑफ ह्यूमन राइट्स फ्रांस और बेल्जियम में सार्वजनिक जगहों पर बुर्का-नकाब पर रोक को सही ठहरा चुका है। फ्रांस में 2014 और बेल्जियम में 2017 के फैसले में अदालत ने कहा था कि लोगों के बीच मेलजोल बनाए रखना ऐसी रोक का आधार हो सकता है। मानवाधिकार संगठनों और संयुक्त राष्ट्र ने इसका विरोध किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here