नए सप्ताह की शुरुआत के साथ ही ग्रहों की चाल में बड़ा फेरबदल देखने को मिल रहा है. यह हफ्ता जहां कुछ राशियों के लिए प्रमोशन, धन लाभ और शादी-विवाह के शुभ योग लेकर आ रहा है, वहीं कुछ राशि के जातकों को सेहत, वाहन और धन निवेश के मामलों में विशेष सावधानी बरतनी होगी. आइए जानते हैं आपकी राशि के लिए ये सप्ताह कैसा रहने वाला है.
मेष राशि (Aries)
मेष राशि वाले जातकों की नौकरी, बिजनेस और पढ़ाई के सिलसिले में की गई यात्राएं शत-प्रतिशत सफल होंगी. रुकी हुई नौकरी मिलने के योग हैं. धन की स्थिति मजबूत होगी और परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा.
वृषभ राशि (Taurus)
पैतृक संपत्ति के पुराने विवाद सुलझेंगे और अचानक धन में भारी वृद्धि होगी. पारिवारिक वाद-विवाद से दूरी बनाएं। पुरानी बीमारी या मानसिक तनाव से बचने के लिए सेहत का खास ध्यान रखें.
मिथुन राशि (Gemini)
शेयर बाजार या बिजनेस में पूंजी निवेश करना बेहद फायदेमंद रहेगा. परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को बड़ी सफलता मिलेगी. घर में मांगलिक कार्य होंगे और अविवाहितों के विवाह की बात पक्की हो सकती है.
कर्क राशि (Cancer)
नौकरीपेशा लोग अपने प्रोजेक्ट्स और टारगेट आसानी से पूरे करेंगे. बिजनेस में तरक्की के योग हैं. विद्यार्थियों को परीक्षा में बेहतरीन अंक मिलेंगे. काम के सिलसिले में की गई यात्राएं लाभदायक रहेंगी.
सिंह राशि (Leo)
एग्जाम या इंटरव्यू के रिज़ल्ट को लेकर चिंता बनी रह सकती है. अत्यधिक मानसिक तनाव से बचें और सेहत पर ध्यान दें. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और मुश्किल समय में परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा.
कन्या राशि (Virgo)
शेयर बाजार में किए गए निवेश से बड़ा मुनाफा हो सकता है. किस्मत का पूरा साथ मिलेगा. अगर पैतृक या किसी जमीन-जायदाद से जुड़ा कोर्ट केस चल रहा है, तो उसमें आपकी जीत पक्की है.
तुला राशि (Libra)
खुद गाड़ी चलाने से बचें, सड़क दुर्घटना के योग हैं. किसी को पैसा उधार न दें और न ही नया निवेश करें. फिजूलखर्च बढ़ सकते हैं, जिससे मानसिक तनाव रह सकता है.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
अगर लंबे समय से कोई पुरानी बीमारी परेशान कर रही थी, तो इस हफ्ते स्वास्थ्य में ज़बरदस्त सुधार होगा. लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी.
धनु राशि (Sagittarius)
नौकरीपेशा लोगों के ट्रांसफर के योग बन रहे हैं. छात्रों का अच्छे कॉलेज में दाखिला या परीक्षा में बेहतर रिज़ल्ट आएगा. काम से जुड़ी यात्राएं धन लाभ कराएंगी. फिजूल घूमने की बजाय घर पर समय बिताएं.
मकर राशि (Capricorn)
कार्यक्षेत्र में बड़ा प्रमोशन या नया पद मिल सकता है, जिससे आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. विवाह योग्य जातकों का रिश्ता तय हो सकता है. इस हफ्ते की गई यात्राएं सुखद और सफल रहेंगी.
कुंभ राशि (Aquarius)
अचानक खर्च बढ़ने से बजट बिगड़ सकता है. किसी से भी पैसा उधार लेने या देने से बचें. घर में किसी बात पर मतभेद हो सकते हैं. संयम और शांति से काम लें, आने वाला समय बेहतर होगा.
मीन राशि (Pisces)
प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी. अविवाहितों के लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है. रुकी हुई योजनाएं अचानक गति पकड़ेंगी. बिजनेस व पढ़ाई के लिए की गई यात्राएं मनचाहा परिणाम देंगी.




