उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर परिसर में सोमवार को भीड़ के कारण भगदड़ जैसे हालात बन गए। यहां करंट फैलने की अफवाह फैलने से लोग-एक दूसरे के ऊपर गिर गए। दबाव के चलते 13 लोगों को चोट आई है। प्राथमिक इलाज के बाद 3 को छोड़कर सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया है। पुलिस की माने तो नागचंद्रेश्वर भगवान के दर्शन के लिए करीब 40 हजार श्रद्धालु की भीड़ उमड़ी थी। अब तक करीब 5.50 लाख श्रद्धालु नागचंद्रेश्वर के दर्शन कर चुके हैं। यह मंदिर महाकाल मंदिर की तीसरी मंजिल पर है। यह मंदिर सिर्फ नागपंचमी के दिन ही खोला जाता है। जिन श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी उन्हें उज्जैन जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाल लिया है, ताजा जानकारी के अनुसार फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।





