‘इस्तीफा दो…इस्तीफा दो…’कांग्रेस का धरना प्रदर्शन। जंतर-मंतर पर कॉकरोज जनता पार्टी का प्रदर्शन जारी। दिल्ली में सियासी महासंग्राम।

0
19

पीएम आवास के बाहर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के तमाम नेता पेपर लीक मामले में धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए हैं। कांग्रेसी पीएम और गृहमंत्री इस्तीफा दो के नारे लगाते नजर आए। प्रदर्शन के बीच भारी संख्या में पुलिस पहुंची। इस दौरान पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी के अलावा कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। कांग्रेस का यह प्रदर्शन बेहद सीक्रेट रहा। राहुल समेत सभी नेताओं के पीएम आवास से 100 मीटर दूर पहुंचने के बाद मीडिया को जानकारी दी गई।

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन जारी है। यहां हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी मौजूद हैं, और मांग है की सरकार जंतर-मंतर पर आएगी तब प्रोटेस्ट खत्म किया जाए। इसके पहले सोमवार को जेपी नड्डा से सीजेपी के लोग मुलाकात कर चुके है, लेकिन चार घंटे तक चली बैठक को सीजेपी ने बेनतीजा बताया और अनशन को जारी रखने की बात कही। CJP ने आरोप लगाया कि निहत्थे आंदोलनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोल दागे। इस दौरान कई लोगों के घायल होने की फोटो सामने आईं।CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा- हम संसद मार्च आज इसलिए नहीं निकाल रहे हैं, क्योंकि इस सरकार और पुलिस ने छात्रों का खून बहाया है। इन्हें छात्रों की कोई परवाह नहीं है, लेकिन हमें है। सोनम वांगचुक 24वें दिन भी अनशन पर हैं। सोमवार को उन्होंने कहा था- पुलिस की बर्बरता देखने के बाद अपना अनशन जारी रखूंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here