पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान: 1 अगस्त से वृंदावन, खाटू श्याम और ऋषिकेश के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा शुरू

पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना' के विस्तार की घोषणा की है. 1 अगस्त से श्रद्धालुओं को खाटू श्याम, सालासर, वृंदावन और ऋषिकेश की मुफ्त यात्रा करवाई जाएगी.

0
5

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोहाली में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान राज्य की जनता के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं. सरकार ने अपनी लोकप्रिय मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का दायरा बढ़ाते हुए अब इसमें देश के अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों को भी शामिल कर लिया है.

1 अगस्त से शुरू होगी मुफ्त यात्रा

सीएम भगवंत सिंह मान ने घोषणा की है कि आगामी 1 अगस्त से पंजाब सरकार की ओर से खाटू श्याम जी, सालासर धाम, वृंदावन और ऋषिकेश के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा बसों की शुरुआत की जाएगी. इस योजना के तहत यात्रियों के आने-जाने, ठहरने और खान-पान का सारा खर्च राज्य सरकार उठाएगी. श्रद्धालुओं को उनके घर से ले जाने से लेकर यात्रा के बाद सुरक्षित वापस उनके घर तक छोड़ने के सभी प्रबंध सरकार द्वारा किए जाएंगे.

महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता और अन्य जन-कल्याणकारी योजनाएं

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार जनता के टैक्स के एक-एक पैसे का इस्तेमाल जनहित में कर रही है. उन्होंने हाल ही में शुरू की गई मांवां-धियां सतिकार योजना का जिक्र करते हुए बताया कि इसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने आर्थिक मदद दी जा रही है. पहली जुलाई को 32 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिला था और अब 1 अगस्त से 40 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में यह सहायता राशि भेजी जाएगी. इसके साथ ही सरकार की तरफ से ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ के तहत राज्य के प्रत्येक परिवार को सालाना 10 लाख रुपये तक का मुफ्त कैशलेस इलाज मिल रहा है, जिसका लाभ उठाकर अब तक लोग 650 करोड़ रुपये से अधिक का मुफ्त इलाज करवा चुके हैं. राज्य के लगभग 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली मिल रही है और किसानों को कृषि कार्यों के लिए दिन के समय बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है. पारदर्शी तरीके से युवाओं को 68,000 से ज्यादा सरकारी नौकरियां दी गई हैं और करीब 44,000 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण कार्य किया जा रहा है.

पंजाब की सांस्कृतिक एकता पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब गुरुओं और संतों की पवित्र धरती है, जहां विभिन्न धर्मों के लोग आपसी भाईचारे और प्रेम के साथ अपने त्योहार मनाते हैं. उन्होंने असामाजिक तत्वों और फूट डालने वाली ताकतों के मंसूबों को नाकाम करने की बात कहते हुए कहा कि पंजाब की संस्कृति हमेशा से एकता और सद्भावना की मिसाल रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here