केदारनाथ यात्रा फिर से शुरू। लैंड-स्लाइड के कारण प्रभावित हो रही यात्रा। बिहार-यूपी-पंजाब-हिमाचल प्रदेश में बारिश का अलर्ट।

0
42

उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश आफत बनकर बरस रही है। पहाड़ी राज्य में भू-स्खलन से लेकर यूपी-बिहार में बाढ़, लोगों का जन-जीवन प्रभावित हो रहा है। लगातार बारिश हो रही बारिश और लैंड-स्लाइड के कारण केदारनाथ यात्रा भी प्रभावित हो रही है। केदारनाथ यात्रा फिर से शुरू हो गई है। चीरवासा के पास क्षतिग्रस्त रास्ते से अब 200-200 यात्रियों को सुरक्षित आगे भेजा जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए बिना हेलमेट किसी को भी आगे जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। चीरवासा में करीब 100 मीटर का क्षेत्र डेंजर जोन में आता है। यहां कभी भी लैंडस्लाइड होने का खतरा बना हुआ है।

हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिन तक मानसून सक्रिय रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। राहत की बात यह है कि किसी भी जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। बारिश के चलते अगले 72 घंटे में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

बिहार में 15 जिलों में 49.67 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। राज्य की 5 नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के 22 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, मौसम विभाग ने यूपी के 72 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में 17 सितंबर तक बारिश का अलर्ट जारी है। हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। हरियाणा के 8 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। पंजाब के 18 जिलों में भी बारिश की संभावना है।

यूपी में मानसून अभी एक्टिव मोड में है। मंगलवार को प्रदेश के 72 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, मानसूनी बारिश से नदियां उफान पर हैं। 26 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं और 4 लाख की आबादी प्रभावित है। फर्रुखाबाद में गंगा-रामगंगा की बाढ़ से 111 गांव चपेट में हैं। कई गांव टापू बन गए हैं। सड़कों पर नाव चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here