
बिहार विधान परिषद चुनाव में जनता दल यूनाइटेड (JDU) को मिली करारी शिकस्त के बाद पार्टी के भीतर और बाहर सियासी घमासान तेज हो गया है। हार के कारणों का पता लगाने के लिए JDU ने पटना में गुरुवार को एक अहम समीक्षा बैठक बुलाई थी, लेकिन इस बैठक से पार्टी के शीर्ष नेताओं की दूरी ने विपक्ष को हमला करने का एक बड़ा मौका दे दिया है।
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने JDU की इस बैठक पर तंज कसते हुए कहा कि जिस बैठक से खुद आलाकमान ही नदारद हो, वहां भला समीक्षा कौन और किसकी करेगा?
बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर हुए चुनाव में JDU ने 4 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें से पार्टी को महज 1 सीट पर जीत हासिल हुई और 3 सीटों पर करारी हार का सामना करना पड़ा। इस बैठक में ना नीतीश कुमार मौजूद थे, ना ही बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, यहां तक कि केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी बैठक से नादारथ रहे। JDU प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बैठक की कमान संभाली और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा बैठक




