8 जून से क्यों अटका है मानसून, 23 जून को तेलंगाना से बढ़ेगा आगे।मानसून लाने वाला सिस्टम हुआ एक्टिव।

0
34

मध्य भारत में चक्रवातीय घेरा बना हुआ है, जिससे मानसून के बादल उत्तर भारत की तरफ आ सकते हैं। मानसून 15 दिन में 19 राज्यों तक पहुंच चुका है, लेकिन 8 जून से तेलंगाना में अटका हुआ है। 11 दिन हो गए हैं, यह आगे नहीं बढ़ रहा है।मौसम विभाग के मुताबिक, 23 जून तक इसके छत्तीसगढ़ पहुंचने की संभावना है। महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मानसून के लिए जरूरी सिस्टम सक्रिय हो गया है।मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ सकता है।

अल नीनो से कमजोर हुआ भारतीय मानसून

अल नीनो का भारतीय मानसून पर सीधा और नकारात्मक होता है, जिसके कारण मानसूनी हवाएं कमजोर हो जाती हैं। जिससे भारत में सामान्य से कम बारिश, देरी से मानसून का आना और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था पर गंभीर संकट पैदा होता है।इतना ही नहीं कई राज्य सूखे की चपेट में आ जाते हैं।दरअसल अल नीनो मध्य और पूर्वी प्रशांत महासागर में समुद्र की सतह के तापमान के सामान्य से अधिक गर्म होने की घटना है, यह आमतौर पर हर 2 से 7 साल में होती है और वैश्विक वायुमंडलीय दबाव को बाधित करती है। इसके प्रभाव वाले सालों में भारत में औसत से कम वर्षा होती है।

8 राज्यों में गर्मी, पारा 40°C पार

मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और तेलंगाना के कई शहरों में बुधवार को पारा 40°C से ज्यादा रहा। देश में सबसे ज्यादा पारा उत्तर प्रदेश के बांदा में 44.2°C दर्ज किया गया, प्रयागराज में 43.6°C, एमपी के खजुराहो 42.4°C, महाराष्ट्र के ब्रह्मपुरी में 42.1°C, छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में 42°C, बिहार के छपरा में 41.8°C और झारखंड के डाल्टनगंज में 40°C रहा।प्री-मानसून के बावजूद तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है।

अगले दो दिन के लिए बारिश का अलर्ट

21 जून को बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश की संभावना है। बिहार में कुछ जगहों पर 50-70kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। कई इलाकों में 40-60kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

22 जून को सिक्किम, उत्तर बंगाल, असम और मेघालय में भारी बारिश की संभावना है।राजस्थान और मध्य प्रदेश में बारिश के साथ 40-60kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बारिश जारी रह सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here