जुलाई का अंतिम सप्ताह कई महत्वपूर्ण ग्रहों के गोचर और युति के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है. इस हफ्ते कुछ राशियों को बंपर लाभ और सफलता मिलेगी, तो वहीं कुछ राशियों को संभलकर रहने की आवश्यकता है. जुलाई का अंतिम सप्ताह 27 जुलाई से 2 अगस्त मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है. आइए जानते हैं.
मेष साप्ताहिक राशिफल
मेष राशि वालों के लिए जुलाई का अंतिम सप्ताह अच्छे लाभ देने वाला रहेगा. आपकी राशि के स्वामी मंगल ग्रह इस सप्ताह राशि परिवर्तन कर रहे हैं. नौकरीपेशा जातकों को ऑफिस में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। धन लाभ और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. परिजनों के साथ तालमेल बनाकर चलना फायदेमंद रहेगा. छात्र वर्ग को अपनी मेहनत का शुभ परिणाम मिलेगा और माताजी से लाभ मिल सकता है. आपका शुभ अंक इस सप्ताह के लिए 1,9 है और शुभ रंग लाल है.
वृषभ साप्ताहिक राशिफल
वृषभ राशि वालों के लिए जुलाई के अंतिम सप्ताह में थोड़ी परेशानियां आ सकती हैं. पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में किसी बात को लेकर चिंता बनी रह सकती है. खर्चों में वृद्धि के योग हैं, इसलिए बजट बनाकर चलना फायदेमंद रहेगा. अचानक किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है. वैवाहिक जीवन में एक-दूसरे की भावनाओं की कद्र करें. कामकाज की स्थिति सामान्य रहेगी. तनाव और क्रोध से दूर रहें तथा सिरदर्द की समस्या को लेकर सेहत का विशेष ध्यान रखें. आपका शुभ अंक इस सप्ताह के लिए 2 और शुभ रंग गुलाबी है.
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह धन संबंधी मामलों में शानदार लाभ प्राप्त हो सकते हैं. मंगल ग्रह आपकी राशि में गोचर करेंगे. कई प्रतिष्ठित लोगों के साथ जान-पहचान बढ़ेगी और सामाजिक दायरा विस्तृत होगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. नया मकान, जमीन या वाहन खरीदने से जुड़ा बड़ा निर्णय ले सकते हैं. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और सिंगल जातकों के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है. छात्र वर्ग को मनचाही सफलता मिलने के योग हैं। सेहत सामान्य रहेगी. आपका शुभ अंक इस सप्ताह के लिए 5 और शुभ रंग हल्का पीला है.
कर्क साप्ताहिक राशिफल
कर्क राशि वालों के लिए जुलाई का अंतिम सप्ताह सामान्य से थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है, क्योंकि आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा की राहु और शनि के साथ युति बन रही है. मन विचलित रह सकता है और जरूरी निर्णय लेने में कठिनाई आ सकती है. माताजी के साथ मतभेद के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है. फिजूलखर्ची और धन का लेन-देन करने से बचें, अन्यथा आर्थिक समस्या हो सकती है. बाहर का और तैलीय खाना खाने से बचें, पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. आपका शुभ अंक इस सप्ताह के लिए 2 और शुभ रंग सफेद है.
सिंह साप्ताहिक राशिफल
सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह मध्यम फलदायी रहने वाला है. आपकी राशि पर शनि की ढैय्या और केतु का प्रभाव बना हुआ है. अगर आप निवेश करते हैं, तो किसी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें, अन्यथा हानि हो सकती है. नौकरीपेशा जातक अपने काम से काम रखें, विवादों से दूर रहें। क्रोध और अहंकार पर नियंत्रण रखें. पेट और पीठ से जुड़ी समस्या हो सकती है. हालांकि, धर्म-कर्म के कार्यों में मन लगेगा और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा. आपका शुभ अंक इस सप्ताह के लिए 1 और शुभ रंग नारंगी है.
कन्या साप्ताहिक राशिफल
कन्या राशि वालों के लिए जुलाई का अंतिम सप्ताह मानसिक और शारीरिक कष्ट देने वाला साबित हो सकता है. कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है, जिसका असर आपकी सेहत पर भी पड़ सकता है. नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा, लेकिन नकारात्मक विचारों से दूरी बनाकर रखें. व्यापारियों को सावधानी से काम करने की सलाह दी जाती है, अन्यथा आर्थिक हानि हो सकती है. छात्र वर्ग को इस सप्ताह अधिक मेहनत की आवश्यकता महसूस होगी. पारिवारिक जीवन सामान्य रूप से चलता रहेगा. आपका शुभ अंक इस सप्ताह के लिए 5 और शुभ रंग हरा है.
तुला साप्ताहिक राशिफल
तुला राशि वालों के लिए जुलाई का अंतिम सप्ताह बेहद फलदायक रहने वाला है. आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और सोचे गए सभी कार्य पूरे होंगे. बिजनेस में चल रही परेशानियां दूर होंगी और धन संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी. अटके हुए धन की प्राप्ति के योग हैं. दैनिक कार्यों में लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा। कई प्रतिष्ठित लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। सेहत बहुत अच्छी बनी रहेगी. आपका शुभ अंक इस सप्ताह के लिए 6 और शुभ रंग गुलाबी है.
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों के लिए सप्ताह काफी अच्छा रहने वाला है. पुरानी शारीरिक और मानसिक परेशानियों से राहत मिल सकती है. नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को बेहतरीन विकल्प मिल सकते हैं, जिससे तनाव दूर होगा. पारिवारिक जीवन मधुर रहेगा और अविवाहित जातकों के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है. विद्यार्थी पढ़ाई में अधिक परिश्रम करेंगे. अचानक मिलने वाला कोई लाभ आपको अत्यधिक प्रसन्नता देगा. आपका शुभ अंक इस सप्ताह के लिए 2 और शुभ रंग मरून है.
धनु साप्ताहिक राशिफल
धनु राशि वालों को इस सप्ताह संतान पक्ष से सफलता और शुभ समाचार मिल सकता है. जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतरीन रहेगा और दोनों मिलकर किसी संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं. कामकाज के सिलसिले में अच्छे लाभ मिलने के योग हैं. परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा. छात्रों की समस्याओं का समाधान होगा जिससे टेंशन दूर होगी. दोस्तों के साथ बाहर घूमने की योजना बन सकती है. लव लाइफ के लिए समय उत्तम है. आपका शुभ अंक इस सप्ताह के लिए 3 और शुभ रंग सुनहरा है.
मकर साप्ताहिक राशिफल
मकर राशि वालों के लिए जुलाई का अंतिम सप्ताह मिश्रित परिणाम लेकर आया है. जीवनसाथी के साथ मतभेद होने की आशंका है या उनकी खराब सेहत को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं, जिसके कारण भागदौड़ बढ़ सकती है. लव लाइफ में भी कुछ परेशानियां आ सकती हैं. छात्र वर्ग के लिए यह हफ़्ते कड़ी मेहनत वाला रहेगा. व्यर्थ के मामलों और फालतू की बहस से दूर रहें, वरना कानूनी पचड़ों में फंस सकते हैं. शारीरिक दर्द या सेहत से जुड़ी समस्याओं का ध्यान रखें. आपका शुभ अंक इस सप्ताह के लिए 8 और शुभ रंग नीला है.
कुंभ साप्ताहिक राशिफल
कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह लाभ और सफलता से भरा रहेगा. आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है. कामकाज को लेकर आपका आत्मविश्वास बहुत बढ़ा-चढ़ा रहेगा और आप जरूरी फैसले आसानी से ले सकेंगे. संतान के सहयोग से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और सुख-सुविधाओं में विस्तार होगा. पारिवारिक और वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा. परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग हैं. पुरानी सेहत संबंधी समस्याओं से भी राहत मिलेगी. आपका शुभ अंक इस सप्ताह के लिए 4 और शुभ रंग आसमानी है.
मीन साप्ताहिक राशिफल
मीन राशि वालों के लिए जुलाई का अंतिम सप्ताह सामान्य रहेगा. आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है. धन का लेन-देन करते समय अत्यधिक सतर्कता बरतें और व्यर्थ के खर्चों पर लगाम लगाएं. अपनी वाणी की कटुता से बचें, अन्यथा किसी बड़े विवाद में फंस सकते हैं. परिजनों के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है. पिताजी की सेहत का विशेष ध्यान रखें, जिसके कारण मानसिक तनाव हो सकता है। हालांकि, किसी महत्वपूर्ण कार्य के पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा और लव लाइफ में सफलता मिलेगी. आपका शुभ अंक इस सप्ताह के लिए 7 और शुभ रंग काला है.




