राज्यसभा में खड़गे के ‘मनुस्मृति’ वाले बयान पर हंगामा, नड्डा बोले- सबूत दें, सभापति ने रिकॉर्ड से हटाया।

0
26

दिल्ली।लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद राज्यसभा में इस पर हंगामा हो रहा है। पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘मनुस्मृति’ बयान पर हंगामा हुआ। उन्होंने शैक्षणिक संस्थाओं पर RSS के दखल पर निशाना साधा, कहा कि शिक्षा संस्थानों में मनुस्मृति मानने वाले बढ़ गए हैं, इससे शूद्र को पढ़ने का अधिकार छिन गया है। इस पर सदन में जमकर हंगामा हुआ।

जिसपर जेपी नड्डा ने टोकते हुए कहा कि खड़गे का बयान तथ्यों से परे है। इससे अशांति फैल सकती है। इतना ही नहीं नड्डा ने सबूत भी मांगे। इसके बाद सभापति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि मनुस्मृति वाला बयान रिकॉर्ड से हटा दिया जाएगा। यह पूरी बहस पेपर लीक से जुड़े पब्लिक एग्जामिनेशन (अनफेयर मीन्स की रोकथाम) संशोधन बिल पर चर्चा के दौरान हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here