अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट के सभी फार्मेट से लिया संन्यास,’मिस्टर भरोसेमंद’ का सफर खत्म,भावुक पोस्ट में लिखा- अब आगे बढ़ने का सही समय

0
37

भारतीय क्रिकेट के शांत,भरोसेमंद और मुश्किल वक्त के योद्धा अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 12 साल के इंटरनेशनल करियर के बाद रहाणे ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि अब इस खूबसूरत खेल को अलविदा कहने का सही समय आ गया है। रहाणे के संन्यास के साथ ही उनका 19 साल लंबा क्रिकेट सफर भी खत्म हो गया। अब वह ना आईपीएल में खेलते नजर आएंगे और ना ही घरेलू क्रिकेट में खेलते आएंगे।

अजिंक्य रहाणे का इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

Ajinkya Rahane Networth: मुंबई में आलीशान घर... लग्जरी कारें, क्रिकेट को  'Bye' कहने वाले अजिंक्य रहाणे की इतनी नेटवर्थ - Ajinkya Rahane Networth  Team India Cricketer Retirement see ...

12 सालों का अजिंक्य रहाणे का इंटरनेशनल कैरियर खत्म

अजिंक्य रहाणे ने साल 2011 में भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने भारत के लिए 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले। रहाणे ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच साल 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन टेस्ट में खेला था। इसके बाद से वह टीम इंडिया की योजनाओं से बाहर चल रहे थे।

कप्तानी का वो ऐतिहासिक अध्याय

जब कोहली लौटे, रोहित थे इंजर्ड... तब रहाणे ने रचा इतिहास, 36 रनों पर ऑलआउट  के बाद ऑस्ट्रेलिया में भारत की सबसे बड़ी जीत - when virat kohli left series ajinkya  rahane

अजिंक्य रहाणे के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि 2020-21 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी रही। एडिलेड टेस्ट में भारत के 36 रन पर ऑलआउट होने के बाद जब विराट कोहली भारत लौट गए, तब रहाणे ने टीम की कमान संभाली। मेलबर्न टेस्ट में शतक लगाकर उन्होंने भारत की वापसी कराई और फिर गाबा में ऐतिहासिक जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया का 32 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। रहाणे की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसी की जमीन पर 2-1 से हराया।

टेस्ट क्रिकेट में रहाणे ने बनाई खास पहचान

अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा, आईपीएल भी नहीं खेलेंगे, इमोशनल पोस्ट शेयर किया - अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की इमोशनल पोस्ट टीम इंडिया टीएसपीओए - आजतक

अजिंक्य रहाणे को टेस्ट क्रिकेट में मुश्किल परिस्थितियों का बल्लेबाज माना जाता था। उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में 8000 से ज्यादा रन बनाए। टेस्ट में उनके नाम 5077 रन और 12 शतक दर्ज हैं। वहीं वनडे में उन्होंने 2962 रन बनाए, जबकि टी-20 इंटरनेशनल में 375 रन बनाए।

IPL में अजिंक्य रहाणे का शानदार कार्यकाल

हर छोटी गलती भारी पड़ रही...', लगातार हार से टूटे KKR के कप्तान अजिंक्य  रहाणे - ipl 2026 gt vs kkr ajinkya rahane emotional reaction after loss  tspoa - AajTak

IPL में अजिंक्य रहाणे का शानदार प्रदर्शन

अजिंक्य रहाणे ने आईपीएल में भी अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया। उन्होंने 212 मुकाबलों में 5367 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 35 अर्धशतक निकले। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स,दिल्ली कैपिटल्स,चेन्नई सुपर किंग्स,कोलकाता नाइट राइडर्स समेत कई टीमों का प्रतिनिधित्व किया।

BCCI ने रहाणे को दी शुभकामनाएं

अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर BCCI ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। बोर्ड ने कहा कि भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान और यादगार पलों के लिए उनका धन्यवाद। अजिंक्य रहाणे का नाम भारतीय क्रिकेट के उन खिलाड़ियों में हमेशा याद किया जाएगा, जिन्होंने बिना शोर किए जिम्मेदारी निभाई और मुश्किल समय में टीम इंडिया के लिए मजबूत दीवार बनकर खड़े रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here