NDA को मजबूत करेंगे TMC के सांसद।सरकारी जांच का डर या नेतृत्व से नाराजगी? ममता बनर्जी के घर पहुंची CID।

0
31

इस समय सबसे बड़ी सियासी हलचल टीएमसी में बंगाल से दिल्ली तक मची हुई है।पहले विधायक गए अब सांसद।जिस समय ममता बनर्जी एनडीए के खिलाफ विपक्षी दलों के साथ रणनीति बनाने में जुटती है।ठीक उसी वक्त उनके पार्टी के 20 सांसद बगावत की नई कहानी लिख देते हैं।लोकसभा में टीएमसी के 28 सांसद है जिसमें से 20 ने एनडीए का समर्थन करने का दावा करते हुए काकोली घोष के नेतृत्व में स्पीकर को पत्र लिखा है, लेकिन ये पूरा घटनाक्रम संसद में एनडीए की स्थिति को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाने वाला है।अगर ऐसा होता है तो क्या एनडीए सदन में 300 पार हो जाएगी।

लोकसभा में सांसदों का गणित

लोकसभा में टीएमसी के 29 सांसद हैं, दावा है कि काकोली घोष दस्तीदार के नेतृत्व में इनमें से करीब 20 सांसद एक अलग गुट बनाने और एनडीए को समर्थन देने के लिए तैयार हैं।संख्या के लिहाज से देखें तो 543 सदस्यों वाली लोकसभा में दो तिहाई बहुमत का आकंड़ा 362 होता है।अभी बसीरहाट, शिलांग और नौगोंग सीटें मौजूदा सांसदों के निधन के कारण खाली हैं।ऐसे में प्रभावी आंकड़ा घटकर 360 हो गया है।इसमें से एनडीए के पास 293 सांसदों का समर्थन है।टीएमसी के 20 सांसद साथ आ जाएं, तो आंकड़ा बढ़कर 313 पहुंच जाएगा।दूसरी तरफ तमिलनाडु में विजय की सरकार को कांग्रेस का समर्थन मिलने के बाद डीएमके कांग्रेस से काफी नाराज है।ऐसे में चर्चा इस बात की भी है कि डीएमके कुछ खास मु्द्दों पर एनडीए को समर्थन दे सकती है।डीएमके के लोकसभा में 22 सांसद है।अगर इनका भी समर्थन मिला तो 313 से संख्या 335 पहुंच जाएगी।वहीं भाजपा की नजर उद्धव गुट वाली शिवसेना के 9 सांसदों पर भी है।लिहाजा टीएमसी में बड़ी टुट कहीं न कहीं एनडीए को मजबूत करेगी

कल्याण बनर्जी और कीर्ति आजाद का फूटा गुस्सा

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी और कीर्ति आजाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी के बागी सांसदों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब बीजेपी के इशारे पर हो रहा है।उन्होंने बागी सांसदों को ‘गद्दार’ और ‘भगोड़ा’ तक कह दिया।बागी सांसदों को चुनौती दी कि सांसदी से इस्तीफा दे पार्टी से इस्तीफा दे और फिर बीजेपी के टीकट पर चुनाव लड़े, जनता जवाब देगी।इतना ही नहीं ममता बनर्जी को टीएमसी की शेरनी बताया और बागी तेवर दिखाने वालों को हिदायत दी।

ममता बनर्जी के घर पहुंची CID

उधर मंगलवार को CID की टीम ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पहुंच गई, यही पर पार्टी का केंद्रीय कार्यालय भी है। शुरुआत में टीम को अंदर जाने से कार्यकर्ताओं ने रोक दिया, लेकिन बाद में अतिरिक्त पुलिस बल की मौजूदगी में अधिकारियों ने परिसर में प्रवेश किया।दरअसल, पार्टी के कुछ बागी विधायकों ने स्पीकर को शिकायत भेजी थी। उनका आरोप है कि शोभनदेव चट्टोपाध्याय को नेता विपक्ष बनाने के प्रस्ताव पर अभिषेक बनर्जी के लेटरहेड का इस्तेमाल किया गया और उस पर फर्जी हस्ताक्षर किए गए। CID अधिकारियों के मुताबिक, अभिषेक बनर्जी ने एजेंसी के नोटिस के जवाब में बताया था कि विधायकों के हस्ताक्षर 30बी हरीश चटर्जी स्ट्रीट स्थित TMC के केंद्रीय कार्यालय में जुटाए गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here