चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा है कि उनकी सरकार शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के जीवन, विचारों और बलिदान से प्रेरणा लेकर काम कर रही है। 15 अगस्त को हुसैनीवाला में शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य शहीदों के सपनों के अनुरूप एक स्वतंत्र, प्रगतिशील और समृद्ध पंजाब का निर्माण करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हुसैनीवाला की धरती देश के युवाओं को निस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरणा देती रही है। उन्होंने युवाओं से भगत सिंह के विचारों और उनके संघर्ष से प्रेरणा लेकर देश और समाज के विकास में योगदान देने की अपील की।





