
Report by : साक्षी ऐवाले
56वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव भारत (IFFI) के दूसरे दिन, ओपनिंग फिल्म ‘The Blue Trail’ की टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से संवाद किया। निर्देशक गैब्रियल मास्कारो, साउंड डिज़ाइनर मारिया अलेहांद्रा रोजास, आर्टुरो सालज़ार RB, और अभिनेत्रियाँ क्लारिसा पिन्हेरो व रोसा मलागुएटा ने फिल्म की यात्रा और अनुभव साझा किए।
गैब्रियल ने बताया कि उन्होंने 5-6 साल पहले स्क्रीनप्ले लिखना शुरू किया था और यह तय करने में संदेह था कि फिल्म कहां शूट करें। “फिर मैं गोवा गया और मुझे लगा कि अमेज़न क्षेत्र में शूट करना चाहिए क्योंकि यह गोवा के समान है। यहां की पुलिस की फैशन से मुझे थोड़ी प्रेरणा भी मिली,” उन्होंने साझा किया।
साउंड डिज़ाइनर मारिया अलेहांद्रा रोजास ने कहा, “गैब्रियल ने फिल्म के हर साउंड के लिए बहुत स्पष्ट दिशा दी। ऐसा निर्देशक के साथ काम करना बहुत अलग अनुभव है।” अभिनेत्री रोसा मलागुएटा ने बताया कि वे अमेज़न संस्कृति से आती हैं, जो स्वदेशी और ब्राज़ीलियाई दोनों का मिश्रण है। वे फिल्म में अपनी संस्कृति को प्रस्तुत कर रही हैं। क्लारिसा पिन्हेरो ने भी कहा कि गैब्रियल के साथ काम करना उनके लिए बहुत सुखद अनुभव रहा।
‘The Blue Trail’ की प्रीमियर स्क्रीनिंग को दर्शकों की ओर से जोरदार तालियों और सराहना मिली। फिल्म ने जीवन की चुनौतियों, दृढ़ता और आत्म-खोज की उज्जवल यात्रा को बेहद संवेदनशील तरीके से पेश किया।



