SILVER CRASH : क्या CHINA ने खेला बड़ा गेम ??

0
362

3 महीने के CONSOLIDATION के बाद क्यों टूटा SILVER?

SILVER लगातार 3 महीने के CONSOLIDATION के बाद काफी मजबूत दिखाई दे रहा था। सबसे बड़ा सवाल यही उठता है कि आखिर SILVER इतनी जबरदस्त तरीके से क्यों गिरा? सिल्वर ने एक बहुत कठिन RESISTANCE यानी सिमेट्रिकल TRIANGLE को दो बार तोड़ा था। पहली बार जब ब्रेकआउट हुआ तो कीमत फिर नीचे आ गई। लेकिन लगभग एक महीने बाद SILVER ने दोबारा उसी ट्रायंगल को पूरे दमखम के साथ तोड़ा। यहीं से संकेत मिल रहा था कि SILVER में काफी मजबूती है। लेकिन दूसरी तरफ 90 डॉलर के ऊपर निकलने के लिए SILVER को 80 से 90 डॉलर के बीच अगले 3-4 महीने CONSOLIDATION करना जरूरी था।

लेकिन जिस तरीके से 81 से 83 डॉलर का मजबूत सपोर्ट टूटा, उससे यह साफ लगने लगा कि बाजार में किसी बड़े खिलाड़ी ने बहुत बड़ा गेम खेला है। तब हमने इस पूरे मामले को गहराई से खंगालना शुरू किया। जांच के बाद जो चीज सामने आई, वो काफी चौंकाने वाली और एक्सक्लूसिव है।

CHINA MARKET से शुरू हुई बड़ी गिरावट

चीन के बाजार में SILVER का रेट 87.82 डॉलर तक गिर गया और वहां 11.05% की भारी गिरावट देखी गई। आमतौर पर होता यह है कि अमेरिका का बाजार रात 1:30 बजे भारतीय समय के अनुसार बंद होता है और उसके बाद सुबह 6:30 बजे चीन का बाजार खुलता है। आमतौर पर COMEX में जो मूवमेंट होती है, उसका असर चीन के बाजार में दिखाई देता है और दोनों के बीच कुछ डॉलर का फर्क रहता है। लेकिन इस बार कहानी पूरी तरह उलटी थी।

इस बार गिरावट की शुरुआत CHINA से हुई और वहां SILVER में 11% की भारी गिरावट आई। ऐसा लग रहा है कि CHINA ने SHORT SELLING के जरिए बाजार को तेजी से नीचे गिराया।

CHINA के SESSION में क्या हुआ?

चीन का बाजार भारतीय समय के सुबह 6:30 बजे खुलता है, फिर 9 बजे बंद होता है। उसके बाद दोबारा 11 बजे खुलता है और 12:30 बजे बंद होता है। जब 12:30 बजे तक का फाइनल डेटा सामने आया, तब तक SILVER 11% से ज्यादा टूट चुका था। इसके बाद शाम में CHINA का बाजार फिर खुला और वहां भारी खरीदारी देखने को मिली।

अब यहां सबसे बड़ा खेल शुरू हुआ। अमेरिका का बाजार भारतीय समय के शाम 7 बजे खुलता है,जबकि उसी समय CHINA का इवनिंग सेशन भी खुला रहता है। CHINA में SILVER का रेट अमेरिका से लगभग 10 डॉलर ज्यादा था। USA के बाजार में पैनिक फैल गया। अमेरिका में भी भारी बिकवाली शुरू हो गई। लेकिन इसी दौरान अमेरिका के ट्रेडर्स ने SILVER CHINA में बेचना शुरू कर दिया क्योंकि वहां उन्हें ज्यादा दाम मिल रहा था। CHINA ने उस SILVER को तेजी से ABSORB करना शुरू कर दिया। यही वजह है कि बाद में CHINA के बाजार में ज्यादा गिरावट नहीं दिखी।

क्या CHINA सस्ते में SILVER जमा कर रहा है?

पहले भी देखा गया है कि CHINA कई बार ऐसा PRICE GAP बनाता है ताकि बाकी देशों का SILVER उसके बाजार में पहुंच जाए। एक समय CHINA के पास लगभग 1600 मेट्रिक टन SILVER था। बाद में यह घटकर 515 मेट्रिक टन तक आ गया क्योंकि वहां लगातार भारी खरीदारी हो रही थी। लेकिन अमेरिका और LONDON BULLION MARKET से पर्याप्त SILVER नहीं मिल पा रहा था। इसके बाद CHINA ने दूसरा रास्ता अपनाया। कॉपर रिफाइनिंग के दौरान सल्फ्यूरिक एसिड बनता है और उसी प्रक्रिया में SILVER भी निकलता है। CHINA ने कॉपर प्रोडक्शन बढ़ाया, जिससे SILVER उत्पादन भी बढ़ा। लेकिन बाद में उस प्रोडक्शन में भी कमी देखने को मिली।

इसी बीच OIL SHOCK और RENEWABLE ENERGY की बढ़ती मांग के कारण SILVER की जरूरत तेजी से बढ़ गई। CHINA ने PERU समेत कई देशों से SILVER मंगाना शुरू किया। अब ऐसा माना जा रहा है कि हाल की गिरावट के दौरान अमेरिका का SILVER CHINA पहुंचा और CHINA ने सस्ते दामों पर बड़ी मात्रा में SILVER जमा कर लिया। इस समय CHINA के पास लगभग 1535 मेट्रिक टन SILVER फिर से जमा हो चुका है।

COMEX और LONDON MARKET में क्यों बनी हुई है टाइटनेस?

सबसे दिलचस्प बात यह है कि इतनी बड़ी बिकवाली के बावजूद COMEX और LONDON BULLION MARKET दोनों जगह PHYSICAL SILVER की टाइटनेस बनी हुई है। अगर बाजार में सच में बहुत ज्यादा सप्लाई होती, तो वहां टाइटनेस नहीं दिखती। इसका मतलब यह हो सकता है कि DERIVATIVES MARKET के जरिए कीमत गिराकर PHYSICAL SILVER CHINA ने जमा किया।

एक और अहम बात ये है कि SILVER के टूटने के बावजूद एक महीने का LEASE RATE नीचे नहीं आया। आमतौर पर इतनी बड़ी गिरावट के बाद LEASE RATE भी गिरता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। इससे यह संकेत मिलता है कि PHYSICAL MARKET अभी भी मजबूत है।

अब आगे क्या हो सकता है?

फिलहाल CHINA काफी आक्रामक तरीके से खेल रहा है और उसे हर हाल में SILVER चाहिए। DEMAND और SUPPLY का संकट बना हुआ है। चार्ट के हिसाब से 70 से 72 डॉलर का जोन मजबूत सपोर्ट है। अगर यह टूटता है तो 64 डॉलर अगला बड़ा सपोर्ट बन सकता है।64 डॉलर इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह 200 DAY MOVING AVERAGE के आसपास का स्तर है। हालांकि कई बार 200 DAY MOVING AVERAGE टूटने के बाद बाजार FINAL BOTTOM बनाता है और फिर तेजी से रिकवरी करता है।

GOLD की कहानी क्यों अलग है?

अब बात GOLD की। GOLD की कहानी थोड़ी अलग है। BOND YIELD और मजबूत DOLLAR INDEX के कारण GOLD पर दबाव आया। GOLD के लिए 4250 और 4350 बड़े सपोर्ट लेवल हैं। अगर 4200 टूटता है तो ABC CORRECTION शुरू हो सकता है। लेकिन लंबी अवधि में GOLD फिर मजबूत हो सकता है क्योंकि दुनिया की अर्थव्यवस्था कमजोर होती दिखाई दे रही है। अमेरिका, ब्रिटेन और जापान — तीनों जगह BOND YIELD तेजी से बढ़ी है। BOND YIELD का बढ़ना अक्सर आर्थिक कमजोरी का संकेत माना जाता है। इस समय कुछ पैसा GOLD से निकलकर BOND में गया है।

STAGFLATION का खतरा क्यों बढ़ रहा है?

अगर REAL INTEREST RATE देखें, तो अमेरिका में INFLATION ब्याज दर से ज्यादा है। यानी लोगों के पैसे की वास्तविक वैल्यू घट रही है। ऐसे माहौल में भले ही पैसा अभी BOND की तरफ जा रहा है, लेकिन लंबे समय में पैसा फिर SAFE HAVEN ASSETS यानी GOLD और SILVER की तरफ लौट सकता है। USA में STAGFLATION का खतरा मंडरा रहा है।

STAGFLATION यानी ऐसी स्थिति जहां INFLATION तेज हो लेकिन ECONOMIC GROWTH कमजोर पड़ जाए। यही वजह है कि लंबे समय के नजरिए से GOLD और SILVER अभी भी BULLISH दिखाई दे रहे हैं।

MONDAY क्यों रहेगा बेहद अहम?

अब सबसे बड़ा सवाल MONDAY को लेकर है।

1.क्या SILVER 72 डॉलर का सपोर्ट बचा पाएगा?

2.क्या GOLD 4500 डॉलर के सपोर्ट पर टिका रहेगा?

MONDAY का ट्रेडिंग सेशन काफी अहम रहने वाला है। हालांकि जो भी उतार-चढ़ाव अभी बाजार में दिख रहा है, वह SHORT TERM का हो सकता है। लेकिन LONG TERM में GOLD और SILVER अभी भी मजबूत दिखाई दे रहे हैं।

Disclaimer:
यह जानकारी केवल शैक्षणिक एवं एजुकेशनल उद्देश्य (Education Purpose) के लिए प्रस्तुत की गई है। यह किसी भी प्रकार की निवेश सलाह (Investment Advice) नहीं है। शेयर बाजार, सोना-चांदी या किसी भी वित्तीय बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन होता है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार या SEBI Registered Analyst से सलाह अवश्य लें। किसी भी लाभ या हानि के लिए लेखक अथवा प्रकाशक जिम्मेदार नहीं होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here