ट्रेड वॉर की फिरआहट, भारत-चीन समेत 16 देशों पर नया टैरिफ लगा सकता है अमेरिका, निर्यातकों की बढ़ी चिंता।

0
46

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन भारत, चीन और यूरोपीय संघ समेत 16 प्रमुख व्यापारिक साझेदारों पर नए टैरिफ लगाने की एक बार फिर तैयारी कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (USTR) जेमिसन ग्रीर इसी सप्ताह अमेरिकी व्यापार कानून 1974 के ‘सेक्शन 301’ के तहत चल रही जांच के नतीजे घोषित कर सकते हैं। अमेरिका का आरोप है कि इन देशों द्वारा दी जा रही सरकारी सब्सिडी और अतिरिक्त औद्योगिक क्षमता के कारण सस्ते उत्पाद अमेरिकी बाजार में आ रहे हैं, जिससे स्थानीय उद्योगों को नुकसान पहुंच रहा है।

आपको बता दें इस संभावित फैसले की जद में भारत और चीन के अलावा जापान, दक्षिण कोरिया, वियतनाम, मेक्सिको, ताइवान, थाईलैंड, मलेशिया, इंडोनेशिया, स्विट्जरलैंड, नॉर्वे, सिंगापुर, बांग्लादेश और कंबोडिया शामिल हैं। हालांकि विभिन्न देशों और उत्पादों के लिए टैरिफ की अंतिम दरें अभी तय नहीं हुई हैं, लेकिन जानकारों के अनुसार भारत और वियतनाम जैसे देशों पर अपेक्षाकृत ज्यादा शुल्क लगने की आशंका है। इस कदम से न केवल भारतीय निर्यातकों की चिंता बढ़ सकती है, बल्कि भारत और अमेरिका के बीच चल रही व्यापार वार्ताओं पर भी सीधा असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

अमेरिकी ने इसी साल फरवरी में टैरिफ दर 50% से घटाकर 18% कर दी थी। साथ ही रूस से तेल इम्पोर्ट के कारण पेनल्टी के रूप में लगाए गए 25% टैरिफ को वापस करने का फैसला भी लिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here