सऊदी अरब में भीषण हादसा: मक्का से मदीना जा रही बस टकराई डीज़ल टैंकर से, 42 भारतीय तीर्थयातियों की मौत

0
197

Report by : साक्षी ऐवाले

सऊदी अरब में मक्का से मदीना जा रहे भारतीय तीर्थयात्रियों की बस देर रात एक डीज़ल टैंकर से टकरा गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बस में तुरंत आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में 42 भारतीय तीर्थयातियों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

हादसा रात करीब 1:30 बजे हुआ, जब उमरा के लिए जा रहे लोग अपने सफर पर थे। अंधेरा और हाईवे पर तेज रफ्तार की वजह से ड्राइवर को सामने आ रहा टैंकर दिखाई नहीं दिया, और दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए।

टक्कर के बाद टैंकर का डीज़ल सड़क पर फैल गया, जिससे आग तेजी से बस में फैल गई और यात्री बाहर निकल ही नहीं पाए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग बहुत फैल चुकी थी। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भारत सरकार ने हादसे पर गहरा दुख जताया है और सऊदी अधिकारियों के साथ मिलकर राहत और सहायता का काम शुरू कर दिया है। मृतकों के परिवारों से संपर्क किया जा रहा है और घायलों का इलाज सऊदी सरकार की देखरेख में जारी है।

यह हादसा उन परिवारों के लिए बड़ा सदमा है, जिनके अपने लोग उमरा करने के लिए बेहद खुशी और श्रद्धा के साथ रवाना हुए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here