ब्रिटिश संसद में पद्मश्री सद्गुरु ब्रह्मेशानंदाचार्य स्वामीजी का सम्मान

0
133

Report by : साक्षी ऐवाले

ब्रिटिश पार्लियामेंट के हाउस ऑफ कॉमन्स में पद्मश्री सद्गुरु ब्रह्मेशानंदाचार्य स्वामीजी को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स – सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित किया गया। इस विशेष अवसर पर यूनाइटेड किंगडम के पीस एम्बेसडर श्री राजराजेश्वर गुरुजी सहित कई प्रतिष्ठित गणमान्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सायमन एन. ओवेंस DL (HM King Charles III के प्रतिनिधि – हैरो, लंदन), गैरेथ थॉमस (यूके सांसद), वीरेन्द्र शर्मा (पूर्व यूके सांसद) और एडवोकेट ब्रह्मिदेवी जी, अध्यक्ष – सतगुरु फाउंडेशन, इंडिया भी मौजूद थे।

सद्गुरुजी को यह सम्मान आध्यात्मिक नेतृत्व, वैश्विक शांति, मानवता और सनातन संस्कृति के संरक्षण में उनके अद्वितीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। यह क्षण सिर्फ एक सम्मान नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर शांति, समरसता और आध्यात्मिक जागृति को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण मील का पत्थर भी बना।

उनके द्वारा विश्वभर में किए जा रहे मानवीय कार्यों और आध्यात्मिक संदेशों ने भारतीय संस्कृति का गौरव एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here