अभिनेत्री Rashmika Mandanna ने अपना 30वां जन्मदिन बेहद खास और भावुक अंदाज़ में मनाया। इस बार उन्होंने अपने होमटाउन कूर्ग लौटकर बचपन की यादों को फिर से जिया और परिवार व करीबी दोस्तों के साथ इस खास दिन को सेलिब्रेट किया। यह सेलिब्रेशन उनके लिए बेहद निजी और दिल के करीब रहा।
रश्मिका ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए बताया कि वह काफी समय बाद अपने घर लौटीं। उन्होंने उस मंदिर में दर्शन किए, जहां वह बचपन से जाती रही हैं। साथ ही अपने स्कूल के बाहर जाकर बचपन की यादों को ताजा किया।

उन्होंने केक उन लोगों के बीच काटा, जो उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी ताकत रहे हैं—परिवार, करीबी दोस्त और स्कूल की सहेलियां। रश्मिका ने लिखा कि जिंदगी में जो कुछ भी होता है, वह किसी अच्छे कारण से होता है और इस खास मौके ने उन्हें यह एहसास फिर से दिलाया कि “Everything feels worth it.”

यह जन्मदिन इसलिए भी खास रहा क्योंकि शादी के बाद यह उनका पहला बर्थडे था, जिसे उन्होंने परिवार और अपने सबसे करीबी लोगों के साथ बेहद सादगी और भावनाओं के साथ मनाया।




