लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गोवा में CPA वेस्ट ज़ोन सम्मेलन का उद्घाटन किया

0
35

गोवा के मीरामार में आज कॉमनवेल्थ पार्लियामेंटरी एसोसिएशन (CPA) इंडिया रीजन, ज़ोन-VII (वेस्ट ज़ोन) के पहले सम्मेलन का भव्य उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने किया। इस तीन दिवसीय सम्मेलन की मेजबानी गोवा विधानसभा कर रही है।

इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य अंतर-संसदीय सहयोग को मजबूत करना और क्षेत्रीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर सार्थक संवाद को बढ़ावा देना है। साथ ही यह विधायी कार्यप्रणाली की श्रेष्ठ परंपराओं के आदान-प्रदान और सुशासन से जुड़ी समकालीन चुनौतियों पर साझा समाधान तलाशने का एक महत्वपूर्ण मंच भी बनेगा।

कार्यक्रम में गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत, गोवा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. गणेश गावंकर, उपाध्यक्ष जोशुआ डी सूज़ा, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति प्रो. राम शिंदे, महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट राहुल नार्वेकर सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

इससे पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ऑल-वुमन सेरेमोनियल गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया, जिसने समारोह को विशेष गरिमा प्रदान की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here