गोवा के मये विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं के लिए पांच दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर शुरू

0
72
गोवा के मये विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं के लिए पांच दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर शुरू
गोवा के मये विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं के लिए पांच दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर शुरू
संवाददाता: विनायक सामंत गोवा

गोवा के मये विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं के लिए पांच दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर शुरू किया गया है। समाजसेवी और अधिवक्ता अजय प्रभु गांवकर की पहल पर आयोजित इस शिविर की शुरुआत कारापुर-सर्वण स्थित ज्योतिबा फुले सभागृह में हुई। शिविर में मुंबई से आई महिला डॉक्टरों की विशेष टीम महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच करेगी।

यह शिविर प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। मंगलवार, 27 अक्टूबर को कारापुर-सर्वण पंचायत क्षेत्र की महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था की गई। अगले चार दिनों में मये, पिळगांव, शिरगांव, वन-मावळिंगे और कुडचिरे क्षेत्रों की महिलाओं के लिए उनके स्थानीय सभागृहों में शिविर लगाए जाएंगे।

महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष जोर

एडवोकेट अजय प्रभु गांवकर ने बताया कि महिलाएं घर और बाहर की जिम्मेदारियां निभाने के साथ पूरे परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखती हैं, लेकिन कई बार अपने स्वास्थ्य की अनदेखी कर देती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच जरूरी है। इसी उद्देश्य से उनके लिए विशेष रूप से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया है।

स्थानीय महिलाओं से भाग लेने की अपील

मये विधानसभा क्षेत्र में लोगों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत अजय प्रभु गांवकर सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहते हैं। आयोजकों के अनुसार, कारापुर-सर्वण में शुरू हुए शिविर को महिलाओं से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है।

आयोजकों ने मये विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं से अपील की है कि वे अगले चार दिनों में अपने क्षेत्र में आयोजित होने वाले शिविरों में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच का लाभ लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here