‘ममता टीएमसी’होगी ममता बनर्जी की पार्टी:सिंबल फुटबॉल प्लेयर,’डेमोक्रेटिक टीएमसी’ बागी गुट, नए नाम-सिंबल पर होगा उपचुनाव।

0
32

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद से ही टीएमसी में चल रहे दो गुटों को अब अपना-अपना ठिकाना मिल गया है। TMC में चल रहे विवाद को लेकर चुनाव आयोग का नया आदेश आ गया है। पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर दोनों गुट आमने-सामने थे। मामला चुनाव आयोग पहुंचा और अब चुनाव आयोग के नए आदेश के मुताबिक दोनों गुटों को नया नाम और नया चुनाव चिह्न मिल गया है। इसके साथ ही अब पुरानी टीएमसी के नाम और चुनाव चिह्न को फ्रीज कर दिया गया है और उसकी जगह दोनों गुटों को नया नाम और नया चुनाव चिह्न दिया गया है।

किस गुट को क्या मिली पहचान?
ममता के नेतृत्व वाले तृणमूल गुट को चुनाव आयोग से “ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस” नाम और “फुटबॉल प्लेयर” का चुनाव चिह्न मिला है। दूसरी तरफ चुनाव आयोग के आदेश के मुताबिक, टीएमसी के अरूप रॉय गुट को उपचुनाव के लिए “डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस” नाम और “लिफाफा” चुनाव चिह्न मिला है।

नए नाम-चिन्ह पर होगा उपचुनाव
जानकारी के मुताबिक दोनों गुटों को पश्चिम बंगाल, मेघालय और त्रिपुरा में मान्यता प्राप्त पार्टी माना जाएगा। इसके अलावा चुनाव आयोग ने कहा कि डेमोक्रेटिक तृणमूल की तरफ से रेजीनगर से सफीउज्जमान शैख और नंदीग्राम से एहतेशमुल हक चुनाव लड़ेंगे। वहीं दूसरी तरफ “ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस” पार्टी की ओर से रेजीनगर से रबीउल आलम चौधरी और नंदीग्राम से संचिता प्रधान और नगांव लोकसभा से अब्दुल सलाम चुनाव लड़ेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here