इंडिया गेट पर प्रदर्शन के दौरान हंगामा, मिर्च स्प्रे की घटना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

0
140

राजधानी दिल्ली में वैसे ही हवा खराब है, ऊपर से इंडिया गेट पर हुआ प्रदर्शन हालात और तनावपूर्ण बना गया। प्रदूषण के खिलाफ जमा हुए कुछ प्रदर्शनकारियों ने अचानक मारे गए माओवादी हिडमा के समर्थन में नारेबाज़ी शुरू कर दी। हालात बिगड़ने लगे तो पुलिस ने भीड़ को हटाने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान प्रदर्शनकारी अचानक पुलिसवालों पर पेपर स्प्रे फेंकने लगे।

इस घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हुए और उन्हें तुरंत राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक तीन से चार जवानों को इलाज की जरूरत पड़ी।
इसके बाद दिल्ली पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए मिर्च स्प्रे इस्तेमाल करने, सरकारी काम में बाधा डालने और सड़क जाम करने के आरोप में FIR दर्ज की। 15 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है और सभी पर संबंधित धाराएं लगाई गई हैं।

पूरी घटना रविवार को इंडिया गेट पर हुए प्रदर्शन के दौरान हुई। प्रदूषण से परेशान लोग विरोध जताने पहुंचे थे, लेकिन कुछ लोगों के उग्र होने से मामला बड़ा बन गया। पुलिस अब पूरी घटना की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here