IFFI 2025 में पहुंची अनुपम खेर की फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’

0
98

राष्ट्र टीवी डेस्क | संवाददाता – साक्षी ऐवाले

गोवा में आयोजित होने वाले 56वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह (IFFI 2025) में अभिनेता और निर्देशक अनुपम खेर की फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ का चयन हुआ है। यह फिल्म इंडियन पैनोरमा सेक्शन का हिस्सा होगी।

अनुपम खेर ने यह जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए आभार व्यक्त किया। इस फिल्म में नई कलाकार शुभांगी दत्त मुख्य भूमिका निभा रही हैं, जो ऑटिज्म से जूझ रही एक युवती की प्रेरक कहानी है। फिल्म में बोमन ईरानी, जैकी श्रॉफ, करण टक्कर, अरविंद स्वामी, नासर और ब्रिटिश अभिनेता आइयन ग्लेन जैसे सितारे भी शामिल हैं।

‘तन्वी द ग्रेट’ एक भावनात्मक कहानी है जो एक ऐसी लड़की की दास्तान बताती है, जो अपने दिवंगत पिता से प्रेरणा लेकर भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देखती है। यह फिल्म अनुपम खेर स्टूडियोज और NFDC के सहयोग से बनाई गई है।

फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना मिली है — कान्स, न्यूयॉर्क, लंदन और ह्यूस्टन जैसे फिल्म समारोहों में इसे प्रदर्शित किया गया, जहां दर्शकों ने स्टैंडिंग ओवेशन दिया।
यह फिल्म 18 जुलाई 2025 को रिलीज़ हुई थी और बाद में 26 सितंबर को फिर से सिनेमाघरों में प्रदर्शित की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here