ICC ODI Rankings: दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बने शुभमन गिल,टॉप-4 में विराट-रोहित भी शामिल

0
32

भारतीय क्रिकेट के लिए बुधवार खुशखबरी लेकर आया। ICC की ताजा रैंकिंग में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल एक बार फिर दुनिया के नंबर-1 वनडे बल्लेबाज बन गए हैं। शानदार और लगातार प्रदर्शन के दम पर गिल ने न्यूजीलैंड के डैरेल मिचेल को पीछे छोड़ते हुए वनडे रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

801 रेटिंग पॉइंट्स के साथ गिल बने नंबर-1 बल्लेबाज

Image

भारतीय क्रिकेट के लिए बुधवार खुशखबरी लेकर आया। ICC की ताजा रैंकिंग में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल एक बार फिर दुनिया के नंबर-1 वनडे बल्लेबाज बन गए हैं। शानदार और लगातार प्रदर्शन के दम पर गिल ने न्यूजीलैंड के डैरेल मिचेल को पीछे छोड़ते हुए वनडे रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। पिछले हफ्ते तक दोनों खिलाड़ियों के बीच सिर्फ एक रेटिंग अंक का अंतर था, लेकिन अब गिल ने सात अंकों की बढ़त के साथ नंबर-1 की कुर्सी अपने नाम कर ली है। हालांकि, इस नंबर-1 ताज पर सबसे बड़ा खतरा अब किसी विदेशी बल्लेबाज से नहीं, बल्कि भारत के ही दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली से माना जा रहा है। ऐसे में आने वाले वनडे मुकाबलों में भारतीय टीम के दो स्टार बल्लेबाजों के बीच दिलचस्प रैंकिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।

डैरेल मिचेल को पछाड़कर फिर नंबर-1 बने शुभमन गिल

ICC की ताजा वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शुभमन गिल 801 रेटिंग अंक के साथ पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड के डैरेल मिचेल 794 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। मिचेल पिछले जनवरी से नंबर-1 बल्लेबाज बने हुए थे, लेकिन हालिया सीरीज नहीं खेलने का असर उनकी रैंकिंग पर पड़ा। गिल इससे पहले भी वनडे क्रिकेट में नंबर-1 बल्लेबाज रह चुके हैं। लगातार रन बनाने की उनकी क्षमता ने उन्हें एक बार फिर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों की सूची में सबसे ऊपर पहुंचा दिया।

Shubman Gill Dengue Update; India World Cup Squad Vs Australia

शुभमन गिल का नंबर-1 बनना किसी संयोग का नतीजा नहीं है। पिछले कुछ महीनों में उनका बल्ला लगातार रन उगल रहा है। उन्होंने अपनी पिछली चार वनडे पारियों में एक शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में उन्होंने सबसे ज्यादा 188 रन बनाए। साल 2026 में गिल अब तक 142 की औसत से 426 रन बना चुके हैं। उनका स्ट्राइक रेट 116.71 रहा है, जो बताता है कि वह सिर्फ रन ही नहीं बना रहे, बल्कि तेजी से भी बल्लेबाजी कर रहे हैं। वनडे करियर की बात करें तो शुभमन गिल ने अब तक 60.33 की शानदार औसत से 3379 रन बनाए हैं। यह आंकड़ा उन्हें मौजूदा दौर के सबसे सफल वनडे बल्लेबाजों में शामिल करता है।

अब गिल बनाम विराट… अब होगी असली जंग

दूसरे वनडे में खेलेंगे कोहली या नहीं? उपकप्तान शुभमन गिल ने मैच से पहले साफ  कर दी पूरी तस्वीर - India TV Hindi

शुभमन गिल ने भले ही वनडे बल्लेबाजों की ICC रैंकिंग में नंबर-1 का ताज हासिल कर लिया हो, लेकिन उनकी बादशाहत को सबसे बड़ी चुनौती किसी विदेशी बल्लेबाज से नहीं, बल्कि टीम इंडिया के ही दिग्गज विराट कोहली से मिलने वाली है। ताजा रैंकिंग में शुभमन गिल 801 रेटिंग अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं, जबकि विराट कोहली 767 अंकों के साथ तीसरे और रोहित शर्मा 758 अंकों के साथ चौथे नंबर पर मौजूद हैं आने वाले वनडे मुकाबलों में अगर गिल का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा और विराट कोहली लगातार बड़ी पारियां खेलते हैं, तो नंबर-1 की रेस और भी रोमांचक हो सकती है। यानी भारतीय क्रिकेट फैंस को अब विश्व क्रिकेट के दो सबसे बड़े बल्लेबाजों के बीच नंबर-1 की दिलचस्प जंग देखने को मिल सकती है।

टॉप-4 में तीन भारतीय बल्लेबाज

ODI cricket | Shubman Gill attains career-best second spot in ODI batters  chart; Rohit Sharma, Virat Kohli also in top-10 - Telegraph India

वैभव सूर्यवंशी का जलवा, 230 पायदान की छलांग

वैभव सूर्यवंशी अब कब उगलेंगे बल्ले से आग? बांग्लादेश को भी स‍िखाएंगे करारा  सबक, नोट कर लें तारीख - vaibhav suryavanshi next match india vs bangladesh  u19 world cup schedule ...

वनडे रैंकिंग के अलावा टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में भी भारत के लिए अच्छी खबर आई है। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने ICC टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में 230 स्थान की लंबी छलांग लगाई है। वह अब 536 रेटिंग अंकों के साथ दुनिया के 48वें नंबर के बल्लेबाज बन गए हैं। यह पहली बार है जब उन्होंने टॉप-50 में जगह बनाई है। जिम्बाब्वे दौरे पर सूर्यवंशी ने तीन मैचों में 151 रन बनाए और दो शानदार अर्धशतक जड़े। इसी प्रदर्शन के दम पर उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया।

टी20 में ईशान किशन की बादशाहत बरकरार

बिहार के बेटे ईशान किशन पर बरसा इनाम, पटना में CM सम्राट चौधरी ने सौंपा 1  करोड़ का चेक - Bihar CM hands over Rs 1 cr cheque to cricketer Ishan Kishan

टी20 बल्लेबाजों की ICC रैंकिंग में भारत के ईशान किशन पहले स्थान पर बने हुए हैं। उनके खाते में 910 रेटिंग अंक हैं और वह दूसरे स्थान पर मौजूद पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान से काफी आगे हैं। जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान ईशान 916 अंक तक पहुंच गए थे, जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ टी20 रेटिंग रही। इसी दौरान उन्होंने विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव की सर्वश्रेष्ठ टी20 रेटिंग को भी पीछे छोड़ दिया था।

अभिषेक शर्मा को झटका, वरुण और बुमराह का जलवा

ICC टी-20 रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचे अभिषेक शर्मा, वरुण चक्रवर्ती ने  भी बनाई टॉप-3 में जगह

जहां कई भारतीय खिलाड़ियों को फायदा हुआ, वहीं युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को नुकसान उठाना पड़ा। जिम्बाब्वे सीरीज में लगातार तीन मैचों में बड़ी पारी नहीं खेलने के कारण वह टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में एक स्थान नीचे खिसककर तीसरे नंबर पर पहुंच गए। गेंदबाजों की बात करें तो टी20 में अफगानिस्तान के राशिद खान नंबर-1 बने हुए हैं, जबकि भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती टॉप-10 में जगह बनाने वाले इकलौते गेंदबाज हैं। वहीं टेस्ट क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह अब भी दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज बने हुए हैं।

टीम इंडिया का ICC में दबदबा कायम

India team for Asia Cup 2023: एशिया कप को लेकर बड़ी खबर, इस दिन होगा भारतीय  टीम का ऐलान - team india selection for Asia Cup 2023 in Delhi indian squad  announced

व्यक्तिगत रैंकिंग ही नहीं, टीम रैंकिंग में भी भारत का दबदबा बना हुआ है। भारतीय टीम फिलहाल वनडे और टी20 इंटरनेशनल दोनों प्रारूपों में दुनिया की नंबर-1 टीम है। टेस्ट रैंकिंग में भारत चौथे स्थान पर है, लेकिन सीमित ओवरों के क्रिकेट में टीम इंडिया की बादशाहत बरकरार है। शुभमन गिल का फिर नंबर-1 बनना भारतीय क्रिकेट के लिए बड़ी उपलब्धि है। अब सबकी नजर इस बात पर रहेगी कि क्या गिल लंबे समय तक इस ताज को अपने पास रख पाएंगे, या फिर विराट कोहली एक बार फिर नंबर-1 की कुर्सी पर वापसी करेंगे।हालांकि, इस नंबर-1 ताज पर सबसे बड़ा खतरा अब किसी विदेशी बल्लेबाज से नहीं, बल्कि भारत के ही दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली से माना जा रहा है। ऐसे में आने वाले वनडे मुकाबलों में भारतीय टीम के दो स्टार बल्लेबाजों के बीच दिलचस्प रैंकिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here