FIFA World Cup 2026 Final: स्पेन ने अर्जेंटीना को हराकर दूसरी बार जीता वर्ल्ड कप, 16 साल बाद बना विश्व चैंपियन

0
15
फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले का फैसला एक्स्ट्रा टाइम में हुआ,जहां फेरन टोरेस ने 106वें मिनट में गोल मारकर स्पेन को 16 साल बाद फिर से विश्व चैंपियन बना दिया। स्पेन ने इससे पहले 2010 में पहली बार विश्व कप जीता था। अब दूसरी ट्रॉफी जीतकर टीम ने अपने स्वर्णिम दौर की वापसी का ऐलान कर दिया।

मैच का पूरा विवरण

फाइनल: स्पेन 1-0 अर्जेंटीना (एक्स्ट्रा टाइम)
गोल: फेरन टोरेस (106′)
स्थान: न्यू जर्सी स्टेडियम, न्यूयॉर्क
चैंपियन: स्पेन (दूसरी बार)

90 मिनट तक मार्टिनेज ने बचाए अर्जेंटीना के सपने

स्पेन की ऐतिहासिक जीत, एम्बाप्पे का डबल रिकॉर्ड, जानिए फीफा वर्ल्ड कप के  सभी अवॉर्ड विजेताओं के बारे में | Mint

पूरे मुकाबले में स्पेन का दबदबा देखने को मिला। लामिन यमाल,पेड्री,निको विलियम्स और मिकेल ओयारजाबाल ने लगातार अर्जेंटीना के गोल पर हमले किए। हालांकि अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ,कई आसान दिखने वाले गोल रोक दिए और मैच को 90 मिनट तक गोलरहित बनाए रखा।

एक्स्ट्रा टाइम में स्पेन के फेरन टोरेस बने हीरो

HIGHLIGHTS - Spain v Argentina | Final Ends With MAJOR Drama! | FIFA World  Cup 2026

लगातार आक्रामक खेल का फायदा स्पेन को एक्स्ट्रा टाइम में मिला। 106वें मिनट में निको विलियम्स के हेडर पर मिले मौके को फेरन टोरेस ने शानदार फिनिश देते हुए गोल में बदल दिया। यह गोल ही मुकाबले का निर्णायक क्षण साबित हुआ।

लियोनल मेसी की आखिरी उम्मीद टूटी

FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार के बाद टूटे लियोनेल मेसी, फूट-फूटकर रोने का  वीडियो हुआ वायरल - India TV Hindi

2022 की विश्व चैंपियन अर्जेंटीना इस बार अपने खिताब का बचाव नहीं कर सकी। कप्तान लियोनेल मेसी पूरे मैच में संघर्ष करते नजर आए, लेकिन टीम बराबरी का गोल नहीं कर सकी। फाइनल हारने के बाद मेसी भावुक दिखे और उन्होंने स्पेन के युवा स्टार लामिन यमाल को गले लगाकर जीत की बधाई दी। यह पल फाइनल के सबसे भावुक दृश्यों में शामिल रहा।

फीफा विश्व कप 2026: स्पेन ने रचा नया इतिहास

फीफा वर्ल्ड कप चैंपियन पर पैसों की हुई बारिश, जानें मेसी की टीम को कितने  करोड़ मिले?

इस जीत के साथ स्पेन ने 16 साल बाद विश्व कप ट्रॉफी दोबारा जीती और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में अपनी ताकत का फिर से प्रदर्शन किया। युवा खिलाड़ियों और अनुभवी सितारों के शानदार संतुलन ने स्पेन को विश्व फुटबॉल के शिखर पर पहुंचा दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here