कॉकरोच जनता पार्टी का दिल्ली में 5 घंटे प्रदर्शन।अभिजीत दीपके ने शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा।फिर बड़े आंदोलन की तैयारी।

0
38


NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर 5 घंटे प्रदर्शन किया। CJP को जंतर-मंतर पर शाम बजे तक प्रदर्शन करने की अनुमति थी, लेकिन करीब 3 बजे ही अभिजीत और सोनम वांगचुक धरनास्थल से रवाना हो गए थे, जिसके बाद प्रदर्शन खत्म हो गया।पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा था कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें, नहीं तो पूरे देश में प्रदर्शन किया जाएगा। अब अगले शनिवार, यानी 13 जून को जंतर-मंतर पर फिर से बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी है।बता दें अभिजीत सुबह ही अमेरिका से दिल्ली लौटे थे। वे एयरपोर्ट से सीधे जंतर-मंतर पहुंचे थे। हाथ में अंबेडकर की ऑटो बायोग्राफी और संविधान की कॉपी लेकर पहुंचे थे।


कॉकरोच जनता पार्टी के इस प्रदर्शन में सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी शामिल होने पहुंचे थे। उनके साथ CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका भी मौजूद रहे। आशुतोष IIT कानपुर से पास आउट हैं। वे पिछले साल बाद लंदन से भारत लौटे हैं।बता दें सीजेपी को शुरु से ही सोनम वांगचुक का समर्थन मिल रहा है।

CJP के प्रदर्शन को देखते हुए एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और दिल्ली के बॉर्डर पॉइंट्स पर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।प्रदर्शन को संभालने के लिए 1000 से ज्यादा पुलिस जवान पहले से तय पॉइंट्स पर तैनात किए गए थे। बाजारों और संवेदनशील इलाकों में कानून व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी गई थी।प्रदर्शन स्थल पर भी भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती थी।

5 दिन में इस्तीफा दे धर्मेंद्र प्रधान-अभिजीत

दरअसल कॉकरोज जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े है।उन्होंने धमेंद्र प्रधान को इस्तीफे के लिए 5 दिन का अल्टीमेटम दिया है। अगर कॉकरोच जनता पार्टी की बात नहीं मानी जाती है, तो 13 जून को जंतर-मंतर पर पार्टी दोबारा प्रदर्शन करेगी।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here