पंजाब सरकार ने नागरिकों की भागीदारी और शिकायतों के तेजी से निपटारे को देखते हुए राज्य स्तरीय ‘सफाई अभियान 2.0’ को 12 सितंबर तक बढ़ाने का फैसला किया है। स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि अभियान के दौरान एम-सेवा ऐप पर कुल 6,459 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5,407 शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है। 29 अगस्त से शुरू हुए इस अभियान के तहत पंजाब के सभी 166 शहरी स्थानीय निकायों को कवर किया गया। इनमें 14 नगर निगम और 152 नगर परिषद व नगर पंचायत शामिल हैं।




