CBSE पर सरकार का बड़ा एक्शन, हटाए गए चेयरमैन-सचिव।री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर साइबर अटैक।

0
21

दिल्ली।केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने मंगलवार को बोर्ड चेयरमैन राहुल सिंह और सेक्रेटरी हिमांशु गुप्ता को हटा दिया है।दरअसल, छात्रों ने ऑन स्क्रीन मार्किंग यानि OSM प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायत बोर्ड से की थी, जिसके बाद केंद्र सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है।इसके साथ ही OSM सर्विस के लिए जांच कमेटी का गठन किया गया है।मंगलवार सुबह ही री-इवैल्यूएशन और अंकों के वेरिफिकेशन के लिए शुरू किए गए पोर्टल पर साइबर अटैक हुआ। CBSE ने बताया कि पोर्टल पर महज 2 मिनट में 15 लाख एक्सेस हिट्स दर्ज हुईं। सिस्टम में मौजूद फाइलों तक बिना अनुमति पहुंचने के लिए एक लाख से ज्यादा कोशिशें की गईं।साइबर अटैक के बावजूद दोपहर 3 बजे तक 16 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स ने आवेदन किया। आपको बता दें ये पोर्टल सोमवार से शुरू होना था।

ओएसएम (On-Screen Marking) कैसे काम करता है, समझिए

1. परीक्षार्थी की उत्तर पुस्तिका को स्कैन करके डिजिटल रूप में बदला जाता है।

2. स्कैन की गई कॉपिया सुरक्षित सर्वर पर अपलोड की जाती हैं।

3. Examiner अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड से सिस्टम में लॉगिन करता है।

4. उत्तर पुस्तिका स्क्रीन पर दिखाई जाती है।

5. परीक्षक हर उत्तर को निर्धारित मार्किंग स्कीम के अनुसार जाचता है।

6. जिसके अंक यानि Marks सीधे सिस्टम में दर्ज किए जाते हैं।

7. सिस्टम अंक जोड़कर टोटल स्कोर खुद गणना करता है।

8. त्रुटियों को कम करने के लिए कई स्तरों पर सत्यापन (Verification) किया जा सकता है।

9. सभी अंक और टिप्पणिया सुरक्षित रूप से डेटाबेस में एकसाथ होती हैं।

10. मूल्यांकन पूरा होने के बाद परिणाम तैयार करने के लिए डेटा उपयोग किया जाता है।

सीबीएसई की कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित होने के बाद छात्रों की ओर से स्कैन की गई उत्तर पुस्तिकाओं को देखने में समस्याएं आ रही थी, जिसकी लगातार शिकायतों के बाद सीबीएसई विवादों में आ गई। कई उम्मीदवारों ने दावा किया कि उन्हें धुंधले आंसर शीट, गायब अनुभाग और बोर्ड की ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। स्थिति तब और बिगड़ गई जब ओएसएम प्लेटफॉर्म पर सवाल उठाए गए, बात पोर्टल हैक करने तक गई और बच्चों के भविष्य का खतरा मंडराने लगा।जिसके चलते ये कार्रवाई की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here