आयुष सचिव ने सीआईआई वार्षिक स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन 2025 में समग्र स्वास्थ्य सेवा में आयुर्वेद की केन्‍द्रीय भूमिका पर जोर दिया

0
87

Report by: आलिशा फर्नांडिस

आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने आज नई दिल्ली में 22वें सीआईआई वार्षिक स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन 2025 को संबोधित किया और भारत में समग्र स्वास्थ्य सेवा के भविष्य को आकार देने में आयुर्वेद की बुनियादी भूमिका का महत्‍व बताया। उन्होंने अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं से आयुर्वेदिक उपचारों, स्वास्थ्य उपचारों, विषहरण और योग को आधुनिक चिकित्सा सेवाओं के साथ सक्रिय रूप से एकीकृत करके आयुर्वेद की विशाल क्षमता का पूरा दोहन करने का आग्रह किया। श्री कोटेचा ने इस बात पर ज़ोर दिया कि आयुर्वेद और समग्र स्वास्थ्य कार्यक्रम भारत में व्यापक और पुनर्स्थापनात्मक स्वास्थ्य सेवा चाहने वाले घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय, दोनों ही तरह के रोगियों के बीच तेज़ी से लोकप्रिय हो रहे हैं। उन्होंने पारंपरिक उपचार ज्ञान और समकालीन चिकित्सा के संयोजन के रूप में एकीकृत स्वास्थ्य सेवा मॉडल को चिकित्सा पर्यटन के लिए एक अग्रणी वैश्विक गंतव्य के रूप में भारत की स्थिति स्थापित करने के साथ ही वस्‍तुत: समावेशी और विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवा इकोसिस्‍टम को आगे बढ़ाने के लिए भी आवश्यक बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here