दिल्ली।लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद राज्यसभा में इस पर हंगामा हो रहा है। पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘मनुस्मृति’ बयान पर हंगामा हुआ। उन्होंने शैक्षणिक संस्थाओं पर RSS के दखल पर निशाना साधा, कहा कि शिक्षा संस्थानों में मनुस्मृति मानने वाले बढ़ गए हैं, इससे शूद्र को पढ़ने का अधिकार छिन गया है। इस पर सदन में जमकर हंगामा हुआ।





