रवींद्र जडेजा ने क्यों छोड़ा CSK? राजस्थान लौटते ही खुद बताई दिल की बात

0
101

IPL 2026 से पहले रवींद्र जडेजा का राजस्थान रॉयल्स में ट्रेड होना इस सीजन के सबसे बड़े फैसलों में से एक माना जा रहा है। 14 करोड़ में हुए इस ट्रेड के बाद पहली बार जडेजा ने खुलकर बताया कि उन्होंने कैसे CSK छोड़ने का मन बनाया और आखिर क्यों उन्हें RR में वापस लौटना ‘घर वापसी’ जैसा लगा।

जडेजा ने कहा कि जैसे ही राजस्थान रॉयल्स की तरफ से ऑफर आया, उन्हें तुरंत लगा कि वे वहीं लौट रहे हैं, जहां से उनकी असली शुरुआत हुई थी। 15 साल बाद उसी टीम में वापस आकर उन्हें अलग ही खुशी महसूस हो रही है। यही वो टीम है, जहां उन्हें ‘रॉकस्टार’ का नाम मिला था और जहां से वह दुनिया भर में जाने गए।

राजस्थान ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें जडेजा बताते हैं कि उनकी जर्नी के शुरुआती दिनों की यादें आज भी ताज़ा हैं। ट्रेड की बात सबसे पहले RR के को-ओनर मनोज बडाले के कॉल से शुरू हुई, उसके बाद कुमार संगकारा से बात हुई। दोनों से बातचीत करने के बाद उन्हें पूरे भरोसे के साथ यह फैसला लेना आसान लगा।

इस दौरान जडेजा ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि वैभव अभी बहुत छोटा है, लेकिन उसमें काफी प्रतिभा है। उन्होंने उसे सलाह देते हुए कहा कि मेहनत करते रहो, अपने गोल्स पर फोकस करो और क्रिकेट के प्रति अपना पैशन बनाए रखो—प्लेटफॉर्म खुद मिल जाएगा और जर्नी अपने आप बनती जाएगी।

जडेजा के IPL रिकॉर्ड की बात करें तो वह 2008 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं और उसी साल उन्होंने पहली IPL ट्रॉफी उठाई थी। 2012 में CSK से जुड़ने के बाद उन्होंने एक दशक से भी ज्यादा समय टीम को दिया। अब फिर से पुरानी टीम में लौटकर उनकी जर्नी एक तरह से पूरा चक्र पूरा करती नजर आ रही है। IPL में अब तक 254 मैच खेल चुके जडेजा के खाते में 3260 रन और 170 विकेट दर्ज हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here