सोशल मीडिया से सड़क तक पहचान बनाने वाली ‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह न वड़ा पाव है, न फेम—बल्कि उनकी टूटती शादी और पति से छिड़ी खुली जंग। आरोप, पलटवार, धमकियां और वीडियो… सब कुछ इंस्टाग्राम की स्क्रीन पर। सवाल ये है कि ये सिर्फ पति-पत्नी का झगड़ा है या फेम और कारोबार की जंग?

दिल्ली की सड़कों से सोशल मीडिया स्टार बनने वाली चंद्रिका दीक्षित, जिन्हें लोग ‘वड़ा पाव गर्ल’ के नाम से जानते हैं, इन दिनों अपनी निजी ज़िंदगी को लेकर चर्चा में हैं…पति युगम गेरा के साथ उनका रिश्ता अब निजी नहीं रहा—बल्कि सोशल मीडिया का लाइव ड्रामा बन चुका है…दोनों पति-पत्नी एक-दूसरे पर चीटिंग, अफेयर, धोखा और कंट्रोल के गंभीर आरोप लगा रहे हैं। वीडियो के जरिए बयान दिए जा रहे हैं, चैट्स दिखाई जा रही हैं और रिश्ते की हर परत सार्वजनिक हो चुकी है…चंद्रिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो बेहद गुस्से में नजर आती हैं। हाथ में फोन लेकर वो पति युगम गेरा की चैट दिखाती हैं और सीधे आरोप लगाती हैं कि युगम दो-दो लड़कियों के साथ कार में पकड़े गए…उन्होंने आपत्तिजनक वीडियो बनाए…और अब उल्टा चंद्रिका के कैरेक्टर पर सवाल उठा रहे हैं….चंद्रिका वीडियो में साफ कहती हैं कि उन्हें न दुकान चाहिए और न पति का कोई एक्सेस—बस वो इस रिश्ते से आज़ादी चाहती हैं…“तुझे मेरी करनी अय्याशी लग रही है और तू क्या कर रहा था? दो-दो लड़कियों के साथ कार में… MMS बना, वीडियो बना… मुझे फर्क नहीं पड़ता, दफा हो जा….
वीडियो जारी कर पूरा नैरेटिव पलटने की कोशिश
इतना ही नहीं, चंद्रिका ने ये भी दावा किया कि उन्होंने युगम को संघर्ष से निकालकर पहचान दिलाई, और अगर वो साथ न होतीं तो आज भी युगम रैपिडो चला रहे होते….वहीं, दूसरी तरफ युगम गेरा भी चुप नहीं बैठे। उन्होंने भी सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पूरा नैरेटिव पलटने की कोशिश की….युगम का दावा है कि चंद्रिका की फेम के पीछे वही हैं…दिल्ली में वड़ा पाव की दुकान उन्होंने ही खुलवाई…दुकान पूरी तरह उनकी है…और चंद्रिका को दुकान का एक्सेस कभी नहीं मिलेगा….चंद्रिका, तू इस दुकान का एक्सेस कभी नहीं ले पाएगी…. ये दुकान मैंने बनाई है। तुझे भी बनाने वाला मैं ही हूं….युगम ने चंद्रिका पर किसी और शख्स के साथ अफेयर का भी आरोप लगाया। यहां तक कि उन्होंने धमकी भरे लहजे में कहा कि अगर वो शख्स दुकान पर दिखाई दिया, तो उसके गंभीर परिणाम होंगे….अब इस लड़ाई में नया मोड़ तब आया जब चंद्रिका ने दावा किया कि असल में युगम का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है, और उनके पास इसके सबूत हैं…. एक वीडियो में उन्होंने युगम की कथित तौर पर किसी महिला के साथ तस्वीरें भी दिखाई थीं…यानी कहानी अब सिर्फ पति-पत्नी के रिश्ते तक सीमित नहीं रही….अब इसमें शामिल हो गए हैं ,फेम,पैसा,बिज़नेस,सोशल मीडिया कंट्रोल,और पब्लिक सिम्पैथी…सबसे बड़ा सवाल ये है कि जब रिश्ते टूटते हैं, तो क्या उन्हें कैमरे के सामने तोड़ना ज़रूरी है?…या फिर ये पूरा विवाद एक सोशल मीडिया पावर गेम बन चुका है, जहां हर वीडियो एक हथियार है और हर रील एक बयान….कानूनी तौर पर अभी तक न तो किसी ने एफआईआर की पुष्टि की है, न ही किसी आरोप पर आधिकारिक मुहर लगी है। फिलहाल दोनों पक्षों के दावे सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित हैं….लेकिन इतना तय है कि जिस ‘वड़ा पाव गर्ल’ की पहचान कभी मेहनत, संघर्ष और आत्मनिर्भरता से जुड़ी थी, आज वही पहचान पर्सनल विवाद की भेंट चढ़ती दिख रही है….सोशल मीडिया ने चंद्रिका को पहचान दी…लेकिन अब वही सोशल मीडिया उनके रिश्ते की सबसे बड़ी अदालत बन गया है…..वड़ा पाव की दुकान से उठी ये कहानी अब रिश्तों की आग में जल रही है—जहां सच क्या है और ड्रामा कितना, ये फैसला अब लाइक्स नहीं, वक्त करेगा…..



