पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना में तेजी से हो रहा काम, अब तक 21.29 लाख परिवारों को पहुंचा फायदा।

0
12

पंजाब सरकार की राशन किट वितरण मुहिम ‘मेरी रसोई’ तेज़ी से चल रही है। कमज़ोर परिवारों के लिए पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने के मद्देनज़र इसके तहत लगभग 21.29 लाख परिवार लाभान्वित हो रहे हैं। इस मुहिम का उद्देश्य हर तिमाही बाद पंजाब भर में कुल 40.48 लाख पात्र परिवारों को राशन किटें उपलब्ध करवाना है। सीएम मान की दूरदर्शी अगुआई और खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क की निगरानी में इस महत्वपूर्ण पहल के तहत मिशन मोड में राशन वितरित किया जा रहा है, जिसमें हर दिन 80 हजार से 85 हजार किटें निर्धारित केंद्रों से लाभार्थियों तक पहुंचाई जा रही हैं।इस पहल का उद्देश्य अनाज के साथ-साथ आवश्यक प्रोटीन, खाना पकाने का तेल और मसाले आदि पात्र लाभार्थियों की रसोई तक पहुंचाना है ताकि योजना के तहत कवर किए जा रहे परिवारों को संपूर्ण पोषणयुक्त भोजन प्राप्त हो सके।वितरण संबंधी पूरी सक्रियता से निगरानी की जा रही है ताकि पारदर्शिता, मिलावटी वस्तुओं पर रोक और हर ज़रूरतमंद घर तक डिलीवरी सुनिश्चित की जा सके। ज़िला प्रशासन, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग और स्थानीय अधिकारी इस लाभकारी उपक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं।

अब तक वितरित की गई 21.29 लाख राशन किटों में से लुधियाना 229,555 किटों के साथ सबसे आगे, पटियाला 156,402 के साथ दूसरे स्थान पर, संगरूर 136,430 किटों के साथ तीसरे स्थान पर, फाज़िल्का 121,647 के साथ चौथे स्थान पर है जबकि सीमावर्ती ज़िला तरनतारन 121,589 राशन किटों के वितरण के साथ पांचवें स्थान पर है। इसके अलावा अमृतसर में 118,579 राशन किटें, बठिंडा में 114,105, श्री मुक्तसर साहिब में 109,045, जालंधर में 105,379, होशियारपुर में 86,710, मानसा में 80,591 किटें, गुरदासपुर में 80,344, फिरोज़पुर में 78,404, साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर में 71,238 किटें, फतेहगढ़ साहिब में 71,097, मोगा में 69,210, कपूरथला में 68,627, फरीदकोट में 60,937, बरनाला में 59,667, पठानकोट में 58,737, रूपनगर में 50,906, मलेरकोटला में 40,988 और शहीद भगत सिंह नगर में 38,838 राशन किटें वितरित की गई हैं। यह योजना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि कोई भी पात्र परिवार खाद्य सुरक्षा से वंचित न रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here