श्रद्धा कपूर फिल्म ‘ईथा’ की शूटिंग में घायल, वीडियो शेयर कर बोलीं– टर्मिनेटर बनकर घूम रही हूं

0
1764

Report by: साक्षी ऐवाले

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर हाल ही में अपनी नई फिल्म ‘ईथा’ की शूटिंग के दौरान चोटिल हो गई थीं। खबर सामने आते ही फैंस काफी टेंशन में थे। अब श्रद्धा ने खुद एक वीडियो शेयर कर अपनी हेल्थ पर बड़ा अपडेट दिया है। वीडियो में वह मज़ाकिया अंदाज़ में बताती दिखीं कि वह घर में ‘टर्मिनेटर’ की तरह चल रही हैं और उनका मसल्स टीयर जल्द ठीक हो जाएगा।

श्रद्धा ने फैंस को बताया कि डॉक्टर ने उन्हें रेस्ट करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि थोड़ी दिक्कत है, लेकिन वह जल्दी ही ठीक होकर सेट पर वापस लौटेंगी। उनका यह वीडियो फैंस के लिए राहत की खबर लेकर आया, क्योंकि कमेंट सेक्शन में लोग लगातार उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

चोट की बात करें तो यह हादसा नासिक के पास औंधेवाड़ी में हुआ, जहां ‘ईथा’ का शूट चल रहा था। फिल्म में एक लावणी सीक्वेंस फिल्माया जा रहा था। भारी जूलरी और कमरपट्टा पहनकर तेज़ बीट्स पर डांस करते वक्त श्रद्धा का बैलेंस बिगड़ गया और पूरा वजन उनके बाएं पैर पर आ गया। इस वजह से उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया। फिलहाल श्रद्धा घर पर आराम कर रही हैं और रिकवरी पर फोकस कर रही हैं।

फैंस और को-स्टार्स लगातार उनके लिए दुआएं भेज रहे हैं, जबकि मेकर्स ने भी शूटिंग शेड्यूल को थोड़ा आगे बढ़ा दिया है। श्रद्धा ने भी सभी को भरोसा दिलाया है कि वह जल्द ही सेट पर लौटेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here