राजस्थान में ग्रामीण आयोजनों के लिए बर्तन किराए पर, पर्यावरण बचाने की अनोखी पहल

0
135

राजस्थान सरकार ने ग्रामीण इलाकों में होने वाले शादी–ब्याह और अन्य कार्यक्रमों को पर्यावरण–हितैषी बनाने के लिए एक अनोखी पहल शुरू की है। अब गांव के लोग ग्राम पंचायत से केवल 3 रुपये में 5 बर्तन किराए पर ले सकेंगे।

राजस्थान के शिक्षा और पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर ने बताया कि विधायक अपने-अपने क्षेत्र की ग्राम पंचायतों को विधायक कोष से 5 लाख रुपये के बर्तन खरीदकर देंगे। ये बर्तन पंचायत के पास रहेंगे और गांव के लोग इन्हें अपने कार्यक्रमों में इस्तेमाल कर सकेंगे।

सरकार का मानना है कि इससे प्लास्टिक डिस्पोजल पर पूरी तरह रोक लगेगी। अक्सर प्लास्टिक डिस्पोजल खुले में फेंक दिया जाता है, जिससे जानवर भी इसे खा लेते हैं और उनकी मौत तक हो जाती है। इस पहल से न सिर्फ गांव कचरे से मुक्त होंगे, बल्कि पर्यावरण की सुरक्षा भी होगी और लोगों को सस्ते में बर्तन उपलब्ध होंगे।

राजस्थान की यह पहल अब पूरे राज्य में चर्चा का विषय बन गई है और इसे कई पर्यावरण विशेषज्ञ और सामाजिक संगठनों ने सराहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here