panjab crime:गुरुद्वारे के बाहर गोलियों की गूंज,आस्था की जगह पर अपराध का खौफ!

0
77

पंजाब में अपराध बेलगाम…गुरुद्वारे के बाहर सरेआम कत्ल…AAP से जुड़े नेता को पांच गोलियों से छलनी कर दिया गया…जालंधर के मॉडल टाउन में दिनदहाड़े हुई इस हत्या ने पुलिस और सरकार—दोनों को कटघरे में खड़ा कर दिया है….

अब समझ लेते है कि आखिकार वारदात को अंजाम कैसे दिया गया…कितनी प्लानिंग के साथ हमलावर आए ?…और क्यों कानून बेबस नजर आया?..ये सब कुछ…सुबह का वक्त…जालंधर का मॉडल टाउन…गुरुद्वारा साहिब—जहां हर दिन सैकड़ों लोग शांति की तलाश में आते हैं….बदमाशों ने कहर बरपाया..गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका थर्रा उठा…दरअसल आम आदमी पार्टी से जुड़े नेता लक्की ओबोराय रोज़ की तरह गुरुद्वारा साहिब पहुंचे….मत्था टेका… अरदास की…और जैसे ही पार्किंग में अपनी कार में बैठने लगे—बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी….एक… दो… तीन… चार… पांच गोलियां….इस दौरान लक्की ओबोराय गंभीर रूप से घायल हो गए..आनन फानन में उन्हें तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया…लेकिन तबक तक बहुत देर हो चुकी थी…और डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया…इस वारदात की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई..

लोग दहशत में—दुकानें बंद—सड़कें सुनसान…जिधर नजर घुमाओं सिर्फ सन्नाटा…प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिकहमलावर दो युवक थे….एक एक्टिवा स्कूटर पर सवार होकर आए…और वारदात के बाद फरार हो गए…वहीं जैसे ही इस वारदात की खबर पुलिस को हुई तो बिना देर किए पुलिस मौके पर पहुंची…पूरे इलाके को सील कर दिया गया…साथ वहां आस पास लगे सभी सीसीटीवी कमैरे को खंगाला जा रहा है..उन बदमाशों की पहचान के लिए हर एंगल से जांच जारी है…..जिस लक्की ओबोराय पर इन बदमाशों ने तबड़तोड़ फायरिंग की …वो आम आदमी पार्टी के सक्रिय नेता है…उनकी पत्नी हाल ही में नगर निगम चुनाव लड़ चुकी थीं…वह कैंट हल्का इंचार्ज राजविंदर कौर थियाडा के करीबी भी बताए जाते थे….घटना के बाद AAP कार्यकर्ताओं में आक्रोश है…विपक्ष का सरकार पर हमला करता नजर आ रहा है….दिनदहाड़े, सरेआम, आस्था की जगह पर एक नेता की हत्या—ये सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था पर सीधा हमला है….सवाल साफ है—जब बदमाश इतने बेखौफ हैं कि धार्मिक स्थल के बाहर गोलियां चला रहे हैं,तो आम आदमी खुद को कितना सुरक्षित माने?…पुलिस जांच की बात कर रही है,सरकार भरोसा दिला रही है,लेकिन जनता जवाब मांग रही है—और वो भी अब, तुरंत…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here