
गोवा के पणजी में SIDCLG के चेयरमैन का कार्यभार संभालने के बाद संकल्प आमोणकर ने शहर की सीवरेज व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया है… उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगले छह महीनों के अंदर पणजी और आसपास के इलाकों में पुरानी और जर्जर सीवरेज पाइपलाइन को पूरी तरह बदला जाएगा…संकल्प आमोणकर ने कहा कि कई वर्षों से शहर की सीवरेज लाइनें खराब स्थिति में हैं, जिसके कारण बरसात के दौरान नालों का पानी सड़कों पर भर जाता है और लोगों को बदबू व गंदगी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अब ये स्थिति बदलेगी और शहर को स्वच्छ और सुगम सीवरेज नेटवर्क दिया जाएगा…इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि सीवरेज व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चार नए बड़े प्रोजेक्ट्स शुरू किए जाएंगे। इन प्रोजेक्ट्स को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा ताकि आम जनता को जल्द से जल्द राहत मिल सके। उनके अनुसार, सीवरेज सिस्टम को इस तरह अपग्रेड किया जाएगा कि आने वाले 10-15 वर्षों तक किसी बड़े बदलाव की जरूरत न पड़े…उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि काम के दौरान किसी भी इलाके में अनावश्यक देरी न हो और जहां काम चल रहा हो वहां ट्रैफिक और लोगों की आवाजाही पर कम से कम असर पड़े। उन्होंने कहा कि काम की मॉनिटरिंग खुद करेंगे और ज़रूरत पड़ी तो फील्ड विज़िट भी करेंगे..



