CM भगवंत मान का ‘मिशन रोजगार’, पंजाब पुलिस में 450 ASI की सीधी भर्ती को मंजूरी

0
21

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ाने और पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक अहम फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने गृह विभाग के कामकाज की समीक्षा के लिए हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए पंजाब पुलिस में 450 सहायक सब-इंस्पेक्टर यानी ASI की सीधी भर्ती को मंजूरी दी। सरकार के मुताबिक, इस भर्ती के जरिए पढ़े-लिखे युवाओं को पुलिस विभाग में शामिल होने का मौका मिलेगा। चयन प्रक्रिया पारदर्शी और मेरिट के आधार पर पूरी किए जाने की बात कही गई है।

पुलिस बल को मजबूत करने पर जोर

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों से निपटने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त संख्या में कुशल पुलिसकर्मियों की जरूरत है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल में नई भर्ती के साथ-साथ आधुनिकीकरण और समय पर पदोन्नति पर भी जोर दिया जा रहा है। CM मान ने कहा कि राज्य सरकार पुलिस फोर्स को मजबूत करने के लिए नई भर्तियों, समय पर प्रमोशन, आधुनिकीकरण और बेहतर सेवा शर्तों के जरिए लगातार काम कर रही है।

युवाओं के लिए रोजगार का मौका

450 ASI पदों पर सीधी भर्ती को सरकार की ‘मिशन रोजगार’ मुहिम से भी जोड़कर देखा जा रहा है। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित उम्मीदवार पंजाब पुलिस का हिस्सा बनेंगे और राज्य में पुलिसिंग से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालेंगे। सरकार का कहना है कि नई भर्ती से एक तरफ युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा, वहीं दूसरी तरफ पुलिस विभाग की मानव संसाधन क्षमता बढ़ेगी। इससे अलग-अलग क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था से जुड़ी चुनौतियों से निपटने में पुलिस को अतिरिक्त बल मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान पुलिस व्यवस्था से जुड़े अन्य मुद्दों की भी समीक्षा की और विभाग को प्रभावी पुलिसिंग के साथ-साथ लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here