एशियन गेम्स 2026 में एक बार फिर भारतीय टीमों से गोल्ड मेडल की उम्मीदें होंगी।
एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जापान के नागोया में होने वाले इस टूर्नामेंट के सभी मैच टी-20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे। क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत 17 सितंबर 2026 से होगी। टूर्नामेंट में भारतीय पुरुष और महिला टीमों को सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है। भारतीय टीमों के लिए यह टूर्नामेंट खास होगा,क्योंकि 2023 एशियन गेम्स में भारत ने पुरुष और महिला दोनों ही टीमों ने गोल्ड मेडल जीता था।
17 सितंबर से महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज
एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 22 सितंबर तक किया जाएगा। महिला वर्ग में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट की शुरुआत सीधे क्वार्टर फाइनल मुकाबलों से होगी। जहां भारतीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत जापान के खिलाफ मुकाबले से करेगी।
24 सितंबर से शुरू होगा पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट

पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता 24 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 तक खेली जाएगी। इसमें कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। भारत के अलावा बांग्लादेश,पाकिस्तान और श्रीलंका को सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश मिला है। वहीं अफगानिस्तान, हॉन्गकॉन्ग, जापान, मलेशिया, नेपाल और ओमान की टीमें प्रीलिमिनरी राउंड में खेलेंगी। इन 6 टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा। दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी,जहां उनका सामना पहले से क्वालिफाई कर चुकी चार टीमों से होगा।
2023 में भारत ने जीते थे दोनों गोल्ड2023 में भारत ने जीते थे दोनों गोल्ड





