T20 World Cup 2026: 15 फरवरी को होने वाले भारत-पाकिस्तान महामुकाबले से पहले क्रिकेट की दुनिया में जो ‘ड्रामा’ चल रहा है ना, वो किसी सस्पेंस फिल्म से कम नहीं है। पाकिस्तान ने एक बार फिर ICC के सामने हाथ-पैर जोड़ना शुरू कर दिया है, लेकिन इस बार ICC ने वो तेवर दिखाए हैं कि पीसीबी (PCB) के पसीने छूट रहे हैं।
आइए, आसान शब्दों में समझते हैं पाकिस्तान की उस ‘चिट्ठी’ का सच, जिसने उनकी पोल खोल दी है।
पाकिस्तान का नया दांव: “साहब, हम तो मजबूर हैं!”
खबर निकलकर आ रही है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ICC को एक ईमेल भेजा है। इसमें उन्होंने एक भारी-भरकम शब्द इस्तेमाल किया है— ‘Force Majeure’ (फोर्स मैज्योर)। इसका सीधा सा मतलब ये है कि “हुजूर, ये तो ऐसी अनहोनी है जो हमारे बस में नहीं है।”
पाकिस्तान का तर्क बड़ा अजीब है। वो कह रहे हैं कि भारत के खिलाफ न खेलना हमारा फैसला नहीं, बल्कि हमारी सरकार का आदेश है। हम तो मजबूर हैं, इसलिए हम पर कोई जुर्माना या पाबंदी मत लगाइए। मतलब साफ़ है—पंगा भी खुद लेंगे और फिर दुनिया के सामने ‘बेचारे’ भी खुद ही बनेंगे।
ICC का वो सवाल, जिससे पीसीबी की बोलती बंद हो गई
लेकिन भाई साहब, ICC भी इस बार आर-पार के मूड में है। उन्होंने पाकिस्तान से एक ऐसा तीखा सवाल पूछ लिया जिसका जवाब उनके पास है ही नहीं। ICC ने कहा— “भाई, तुम पूरा वर्ल्ड कप श्रीलंका में खेल रहे हो। वहां नीदरलैंड्स और बाकी टीमों से तुम्हें कोई खतरा नहीं है, सरकार से भी कोई दिक्कत नहीं है। तो फिर अकेले भारत के मैच के नाम पर ही पेट में दर्द क्यों हो रहा है?”
ICC ने साफ़ कर दिया है कि जब तक कोई ठोस वजह नहीं मिलेगी, तब तक पीसीबी को कोई माफ़ी नहीं दी जाएगी। और आप तो जानते ही हैं, अगर ICC ने पाकिस्तान का फंड रोक दिया या उन पर बैन लगा दिया, तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का वही हाल होगा जो उनके खाली खजाने का है—यानी पूरी तरह बर्बादी!
अब ‘यू-टर्न’ की तैयारी: मिन्नतें शुरू!
जैसे ही बात अपनी गर्दन पर आई, पीसीबी की सारी हेकड़ी धरी की धरी रह गई। अब ताज़ा खबर ये है कि पाकिस्तान ने घुटने टेकने शुरू कर दिए हैं और बातचीत के ज़रिए रास्ता निकालने की कोशिश कर रहा है। फोन घनघनाने लगे हैं और बीच का रास्ता तलाशा जा रहा है।
अब आप लिख कर ले लीजिए—बहुत जल्द आपको पाकिस्तान का एक बड़ा ‘यू-टर्न’ देखने को मिलने वाला है। उन्हें समझ आ गया है कि भारत से पंगा लेना मतलब अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मारना है। 15 तारीख का मैच अब पक्का लग रहा है, क्योंकि खाली जेब के साथ कोई जंग नहीं जीती जाती।
असली डर क्या है?
देखा जाए तो पाकिस्तान दो चीज़ों से डरा हुआ है। पहला—आर्थिक तबाही; अगर भारत के खिलाफ मैच नहीं हुआ तो करोड़ों का नुकसान होगा जो वो झेल नहीं पाएंगे। और दूसरा—मैदान पर हार का खौफ। जिस तरह कल सूर्या ने अमेरिका के गेंदबाजों को धोया है, उसे देखकर पाकिस्तान के गेंदबाजों की रातों की नींद उड़ी हुई है। उन्हें पता है कि अगर वो श्रीलंका में भी खेले, तो टीम इंडिया उन्हें छोड़ने वाली नहीं है।




