RJD के वादों में कितना है दम , बीजेपी पर हमलावर हुए तेजस्वी, क्या हो पाएंगे यशस्वी ?

How much strength is there in RJD's promises, Tejashwi attacks BJP, will he be successful?

0
94


बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है…तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि सरकार जनता के वास्तविक मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए लगातार भ्रम और विवाद पैदा कर रही है। उन्होंने कहा कि नौकरी की बात करो तो जवाब नहीं, किसानों की बात करो तो चुप्पी, और युवाओं के भविष्य पर कोई रोडमैप नहीं है..साथ ही उन्होंने बिहार की जनता से वादा किया है कि अगर चुनाव में उनकी जीत होगी तो उनकी सरकार पुरानी पेंशन योजना को राज्य में फिर से लागू करेगी ,जीविका दीदियों को स्थायी करने का काम करेगी,किसानों को धान और गेहूं पर MSP के अतिरिक्त बोनस मिलेगा साथ ही किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने का वादा किया है…इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार की जनता 20 साल पुरानी सरकार को उखाड़ फेंकेगी और बदलाव के लिए वोट करेगी…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here