
ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश), 9 नवंबर 2025 | राष्ट्र टीवी स्पोर्ट्स डेस्क
भारत की सबसे बड़ी टेनिस बॉल क्रिकेट लीग, ड्रीम लीग ऑफ इंडिया (DLI) ने रविवार को अपने ग्रेटर नोएडा ट्रायल्स को शानदार सफलता के साथ संपन्न किया।
दो दिनों तक चले इन ट्रायल्स में 800 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लेकर जबरदस्त उत्साह दिखाया।
ग्रेटर नोएडा के कैम्ब्रिज स्कूल में आयोजित इन ट्रायल्स के पहले दिन 400 से ज्यादा खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया,
वहीं दूसरे दिन भी जूनियर (13–18 वर्ष) और सीनियर (18 वर्ष से ऊपर) दोनों श्रेणियों में लगभग समान संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
डीएलआई के ट्रायल्स में उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों की भागीदारी ने यह साबित किया कि
भारत में टेनिस बॉल क्रिकेट के प्रति लोगों का जुनून तेजी से बढ़ रहा है और ग्रासरूट लेवल की प्रतिभा सामने आ रही है।
ट्रायल्स की सफलता पर डीएलआई के संस्थापक चेतन्या नंदा ने कहा —
“ग्रेटर नोएडा का उत्साह दिल को छू लेने वाला है।
दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ भागीदारी के बाद यहां 800 से अधिक खिलाड़ियों का आना इस बात का प्रमाण है कि भारत में टेनिस बॉल क्रिकेट की अपार छिपी हुई प्रतिभा है।
हम खिलाड़ियों और अभिभावकों के उत्साह से बेहद खुश हैं।”
ड्रीम लीग ऑफ इंडिया, जिसे सर्वोटेक स्पोर्ट्स ने स्थापित किया है, देश की सबसे बड़ी टेनिस बॉल क्रिकेट लीग मानी जा रही है।
इसमें दो श्रेणियों — जूनियर (13–18 वर्ष) और सीनियर (18 वर्ष से ऊपर) — में छह टीमें शामिल होंगी।
ग्रेटर नोएडा ट्रायल्स के लिए लीग ने इंडिपेंडेंस वॉटर को ऑफिशियल हाइड्रेशन पार्टनर और स्पिनर स्पोर्ट्स ड्रिंक को ऑफिशियल पोरिंग पार्टनर के रूप में जोड़ा है।
इस लीग से बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद पहले ही कमिश्नर के तौर पर जुड़ चुके हैं,
साथ ही संगीतकार सलीम मर्चेंट और अभिनेता दर्शन कुमार जैसी हस्तियां भी इसका हिस्सा हैं।



