दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव के परिणाम:ABVP ने तीन पदों पर जीत हासिल की।17 साल बाद निर्दलीय उम्मीदवार भी जीता।

0
35

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव के परिणाम आ गए है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी ABVP ने तीन पदों पर जीत हासिल की। ABVP के यश डबास ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है। वहीं रिया छावड़ी को सचिव और लक्ष्यराज सिंह को संयुक्त सचिव पद पर जीत मिली।

17 सालों में पहली बाद उपाध्यक्ष पद निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने जीत दर्ज की है। उन्हें 30 हजार से ज्यादा वोट मिले। इससे पहले 2009 में DUSU में निर्दलीय मनोज चौधरी और 1991 में निर्दलीय राजीव गोस्वामी DUSU अध्यक्ष बने थे।

दूसरी तरफ कांग्रेस के स्टूडेंट विंग NSUI को एक भी पद हासिल नहीं हुआ। बता दे DUSU चुनाव के लिए शुक्रवार को 52 कॉलेजों में मतदान हुआ था। इसमें 40.46% वोटिंग हुई थी और 1 लाख 51 हजार 519 छात्रों में से 61 हजार 312 ने मतदान किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here