गोवा के लिए बड़ी उपलब्धि। बैडमिंटन प्रमुख मनोज पाटील जाएंगे जापान। एशियाई खेलों के लिए हुआ चयन।

0
11

पणजी। गोवा में खेल जगत के लिए बड़ी उपलब्धि की खबर है, खासकर बैडमिंटन के लिए, दरअसल गोवा बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज पाटील को जापान में होने वाले 20वें एशियाई खेलों के लिए भारतीय बैडमिंटन संघ के दल में नामित किया गया है। एशियाई खेलों का आयोजन 25 से 30 सितंबर तक आइची-नागोया में होने जा रहा है। जहां मनोज पाटील भी भारतीय टीम की ओर से शामिल होंगे

मनोज पाटील के एशियाई खेलों के लिए चयन होने पर गोवा के खेल जगत ने उनका स्वागत किया है। गोवा बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव प्रवीण शेणॉय ने कहा कि यह सम्मान पाटील के खेल और उनके योगदान की पहचान है। उन्होंने बताया कि एक खिलाड़ी और प्रशासक के तौर पर पाटील का अनुभव और गोवा में खेलों के विकास के लिए उनके प्रयास इस चयन को सार्थक बनाते हैं। गोवा ओलंपिक एसोसिएशन ने भी पाटील के नामांकन का स्वागत करते हुए इसे राज्य के खेल जगत के लिए और उनके योगदान के लिए गर्व बताया।

बता दें मनोज पाटील पूर्व क्रिकेटर हैं और गोवा की ओर से क्रिकेट का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। वह गोवा ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त सचिव भी हैं। इसके अलावा गोवा पिकलबॉल एसोसिएशन के गठन में उनकी महत्पूर्ण भूमिका भी रही है फिलहाल वह इसके सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here