
पणजी, गोवा | 9 नवंबर 2025 | राष्ट्र टीवी स्पोर्ट्स डेस्क
गोवा एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय खेलों में अपनी पहचान को मजबूत कर रहा है।
राजधानी पणजी के पास मीरामार बीच पर आयोजित IRONMAN 70.3 का आयोजन भव्य और रोमांचक रहा, जिसमें दुनिया भर से एथलीट शामिल हुए।
गोवा के पर्यटन मंत्री रोहन खाउंटे भी इस इवेंट में मौजूद रहे। उन्होंने कहा —
“गोवा अब सिर्फ एक पर्यटन स्थल नहीं है, बल्कि Global Sports Tourism Hub के रूप में अपनी पहचान बना रहा है।
IRONMAN जैसे आयोजन यह साबित करते हैं कि गोवा खेलों, फिटनेस और अंतरराष्ट्रीय आयोजन क्षमता में किसी भी वैश्विक गंतव्य से कम नहीं है।”
उन्होंने आगे कहा कि इस तरह के खेल आयोजन दुनिया को गोवा की संस्कृति, तट और जीवनशैली से जोड़ते हैं,
और स्थानीय युवाओं में स्वास्थ्य, फिटनेस और खेल के प्रति रुचि को बढ़ावा देते हैं।
मीरामार बीच पर उत्साह, जोश और स्पोर्ट्समैनस्पिरिट का माहौल देखने लायक था।
हजारों स्थानीय लोग और पर्यटक एथलीट्स का हौसला बढ़ाते दिखाई दिए।
रोहन खाउंटे ने स्पष्ट किया कि गोवा अब सिर्फ घूमने की जगह नहीं, बल्कि दुनिया के एथलीटों के लिए एक नई स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन बन रहा है।
गोवा सरकार का यह कदम न सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा देता है, बल्कि खेलों और फिटनेस संस्कृति को भी प्रोत्साहित करता है।



